पाकिस्तानी थल सेना में बड़ा फेर-बदल, फैज हामिद बने नए ISI प्रमुख

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 11:08 AM (IST)

पेशावरः पाकिस्तानी थल सेना में बड़ा फेर-बदल करते हुए फैज हामिद को अब ISI का नया महानिदेशक बनाया गया है। फैज हामिद को लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर की जगह ISI प्रमुख नियु्क्त किया गया है। इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल आमिर अब्बासी को क्वार्टर मास्टर जनरल (QMG) पाकिस्तान सेना और लेफ्टिनेंट जनरल मोअज्जम एजाज को चीफ इंजीनियर के रूप में नियुक्त किया गया है।

PunjabKesari

वहीं लेफ्टिनेंट जनरल सैयद आसिम मुनीर अहमद शाह को कॉर्प्स कमांडर गुजरांवाला के रूप में नियुक्त किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को एडजुटेंट जनरल पाकिस्तान सेना के रूप में बनाया गया। जनरल मुनीर को अपने पूर्ववर्ती लेफ्टिनेंट जनरल नावेद मुख्तार की सेवानिवृत्ति के बाद पिछले साल अक्टूबर में ISI प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।

PunjabKesari

बता दें कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान आर्मी ने तत्कालीन मेजर जनरल हमीद को लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत किया था और उसके बाद जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू) में उन्हें एडजुटेंट जनरल नियुक्त किया। वह पहले ISI में आतंकवाद निरोधी शाखा में काम कर चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News