यह है वो 'बिकिनी किलर' जिसके प्यार में दीवानी थीं लड़कियां, डिनर पर बुलाकर करता गंदा... फिर करता था ऐसा हश्र, आप भी कहेंगे OMG!
punjabkesari.in Tuesday, Sep 09, 2025 - 01:13 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। 'बिकिनी किलर' और 'द सर्पेंट' जैसे नामों से कुख्यात चार्ल्स शोभराज का नाम सुनते ही आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक ऐसा अपराधी जिसकी चालाकी और धोखेबाजी ने पुलिस और कानून को भी मात दे दी थी। तिहाड़ जेल जैसी हाई सिक्योरिटी जेल भी उसे ज्यादा दिन रोक नहीं पाई। आज हम आपको चार्ल्स शोभराज के अपराधों और उसके चालाकी भरे जीवन की पूरी कहानी बता रहे हैं।
बचपन से ही अपराध की दुनिया में
चार्ल्स शोभराज का जन्म 6 अप्रैल 1944 को वियतनाम में हुआ था। भारतीय पिता और वियतनामी मां की संतान होने के बावजूद उसे बचपन में ही अकेला छोड़ दिया गया। संघर्षों से भरे बचपन के बाद वह फ्रांस चला गया और वहीं की नागरिकता ली। बचपन से ही उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था और वह कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में आ गया था।
'बिकिनी किलर' क्यों कहा गया?
चार्ल्स का स्वभाव इतना प्रभावशाली था कि वह किसी को भी आसानी से अपने झांसे में ले लेता था। वह अक्सर गोवा में विदेशी लड़कियों को निशाना बनाता था। वह उनसे दोस्ती करता, डिनर पर बुलाता और फिर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देता था। इसके बाद वह उनके साथ दुर्व्यवहार करता और उनका कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था। चूंकि वह अपनी कुछ पीड़ितों को बिकिनी में ही छोड़कर चला जाता था इसलिए उसे 'बिकिनी किलर' कहा जाने लगा। उस पर 15 से 20 लोगों की हत्याओं का आरोप था।
जेल में भी था 'साहब' का रौब
चार्ल्स अपनी चालाकी के लिए मशहूर था। जेल में रहने के दौरान भी उसका रौब ऐसा था कि लोग उसे 'चार्ल्स साहब' कहकर बुलाते थे। उसे तिहाड़ जेल में सी क्लास के कैदी नौकर के तौर पर मिले हुए थे जो उसकी मालिश करते, कपड़े धोते और खाना बनाते थे। उसका कमरा किसी स्टूडियो अपार्टमेंट से कम नहीं था।
यह भी पढ़ें: कॉल बाय के साथ इस एक्टर ने मौत से पहले बनाए थे संबंध, ड्रग दिया और फिर पोर्न वीडियो शूट के दौरान...
जेल से दो बार हुआ फरार
चार्ल्स पहली बार 1972 में दिल्ली में एक होटल से गहने चुराने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था लेकिन वह पेट दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल से फरार हो गया। इसके बाद 1976 में उसे फिर गिरफ्तार किया गया। दूसरी बार तिहाड़ से भागने के लिए उसने एक जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाया। उसने सिपाहियों को नशीली मिठाई खिलाई और उनके बेहोश होने पर फरार हो गया। हालांकि 23 दिन बाद उसे गोवा में फिर पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें: Google की बड़ी लापरवाही! क्लाउड से महिला की न्यूड तस्वीरें और एडल्ट वीडियो लीक...
वर्तमान स्थिति
चार्ल्स शोभराज को कई देशों में हत्या के दर्जनों मामलों में दोषी ठहराया गया। 1997 में वह भारत की जेल से रिहा हुआ और फ्रांस चला गया। 2003 में नेपाल में दोबारा गिरफ्तार होने के बाद उसे 19 साल की सजा सुनाई गई। उम्र के कारण उसे 2022 में नेपाल की जेल से रिहा कर दिया गया और वह आज भी फ्रांस में रह रहा है।