खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में गूंजे " ट्रंप को मार डालों " के नारे, सुप्रीमो के साथ 14 माह की पोती का ताबूत देख रो पड़े राष्ट्रपति पजशकियान

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 02:31 PM (IST)

International Desk: : ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता Ali Khamenei को अंतिम विदाई देने के लिए शनिवार को राजधानी तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में लाखों लोग जुटे। शिया परंपरा के अनुसार लोग काले कपड़े पहनकर पहुंचे और छाती पीटकर मातम मनाया। समारोह के दौरान कई जगह "अमेरिका मुर्दाबाद", "बदला, बदला" और "खून बहेगा" जैसे नारे भी सुनाई दिए।ईरान में 3 जुलाई से अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में शुरू हुई हैं, जो 9 जुलाई तक चलेंगी। शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

हालांकि, Russia, China, India और Turkey जैसे देशों के शीर्ष नेताओं ने समारोह में हिस्सा नहीं लिया और उनकी ओर से निचले स्तर के प्रतिनिधि भेजे गए।तेहरान में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। सेना और पुलिस की भारी तैनाती की गई है, प्रमुख सड़कों पर सैन्य वाहन तैनात हैं और संवेदनशील इलाकों की कड़ी निगरानी की जा रही है।सरकार ने अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं। राजधानी में मेट्रो और सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की गई है। होटल किराए में छूट दी गई है और स्कूलों व मस्जिदों में ठहरने का प्रबंध किया गया है। अन्य शहरों से लोगों को लाने के लिए विशेष ट्रेनें भी चलाई गई हैं।योजना के अनुसार, खामेनेई की अंतिम यात्रा तेहरान, कोम, इराक के Karbala और Najaf से होते हुए 9 जुलाई को Mashhad में समाप्त होगी, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

 

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने मानवीय आधार पर अंतिम संस्कार के लिए ईरान को एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ईरान को अमेरिकी शर्तों पर निर्णय लेना होगा। ट्रम्प के इस बयान पर ईरान की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।उधर, Qatar ने संकेत दिया है कि अंतिम संस्कार के बाद अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता का अगला दौर शुरू हो सकता है। वहीं ईरान ने International Atomic Energy Agency  को फोर्डो, नतांज और इस्फहान स्थित परमाणु ठिकानों के निरीक्षण की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News