विकिलीक्स के साथ हुई बातचीत को लेकर जूनियर ट्रंप ने किया खुलासा
punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2017 - 02:26 PM (IST)
वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर ने विकिलीक्स के साथ हुई बातचीत की पूरी सीरीज जारी की है। उन्होंने यह बातचीत उस रिपोर्ट के सामने आने के बाद की थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह इस समूह से गुप-चुप तरीके से जुड़े हुए थे जिसने पिछले साल राष्ट्रपति चुनावों के दौरान हिलेरी क्लिंटन के कई ईमेल प्रकाशित कर दिए थे।
Here is the entire chain of messages with @wikileaks (with my whopping 3 responses) which one of the congressional committees has chosen to selectively leak. How ironic! 1/3 pic.twitter.com/SiwTqWtykA
— Donald Trump Jr. (@DonaldJTrumpJr) November 14, 2017
ट्रंप के बेटे ने बताया कि यह विकिलीक्स के साथ सितंबर 2016 से लेकर जुलाई 2017 तक हुए ट्विटर के सभी ट्वीट है जिसमें गोपनीयता विरोधी समूह ने ट्रंप अभियान के लिए सूचना का प्रबंध करने और क्लिंटन पर किए गए खुलासों के प्रभाव को बढ़ाने की पेशकश की थी।
2/3 pic.twitter.com/b1B9PBGl5t
— Donald Trump Jr. (@DonaldJTrumpJr) November 14, 2017
ट्रंप जूनियर ने इन संदेशों को ट्विटर पर भी पोस्ट किया है। इसमें विकिलीक्स द्वारा उन्हें भेजे गए दर्जनों संदेश शामिल हैं और वह इसे मेरे तीन जवाब कह रहे हैं। संदेशों से पता चलता है कि विकिलीक्स ने ट्रंप जूनियर को एक नई ट्रंप-विरोधी वेबसाइट की जानकारी दी थी और उनके पिता डोनाल्ड ट्रंप से क्लिटंन फाइलों पर ट्वीट करने की अपील की थी।
3/3 pic.twitter.com/5FdeNrbg02
— Donald Trump Jr. (@DonaldJTrumpJr) November 14, 2017
ट्रंप जूनियर ने कुछ ही संदेशों पर प्रतिक्रया दी थी। ज्यादातर को उन्होंने नजरअंदाज किया था। विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन अंसाज ने खुद अपने ट्वीट में कहा कि समूह द्वारा भेजे गए सारे संदेश उसके प्रचार संबंधी प्रयासों का हिस्सा थे। असांज ने कहा कि विकिलीक्स हाई-प्रोफाइल लोगों को भी इस बात के लिए तैयार करने में कामयाब है कि उसके प्रकाशनों का प्रचार करना उनके ही हित में है।