हिम्मत की मिसालः नौकरी गई फिर भी अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बनी 92 साल की जोआन

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2024 - 07:16 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  92  साल की उम्र में अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बनीं जोआन पेडेन की अनिश्चितता में उलझे भावी उद्यमियों को  सलाह है कि  'जब आप पानी में छलांग लगाते हैं तो डूबने के बारे में नहीं सोच सकते; आपको तैरना ही होगा, हर हाल में सफल ही होना होगा'... । फोर्ब्स के अनुसार जोआन की संपत्ति करीब 5,850 करोड़ रुपए है। उनकी मनी मैनेजमेंट फर्म करीब 13.54 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति मैनेज कर रही है। 50 के दशक में महिलाओं के लिए इंजीनियरिंग और फाइनेंस क्षेत्र चुनौती ही थे। संघर्षों से जूझकर कैसे वे शीर्ष पर पहुंचीं 


 
डर्बी के कनेक्टिकट में 1931 में जन्म लेने वाली जोआन किशोरावस्था तक इंडोनेशिया में रहीं। अमेरिका लौटने के बाद उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज से फिजिक्स और मैथेमेटिक्स में ड्यूअल बैचलर डिग्री ली। उस दौर में यह किसी महिला के लिए बड़ी उपलब्धि थी। 1950 में न्यू जर्सी में ऑयल रिफाइनरी बनाने वाली कंपनी में बतौर इंजीनियर काम किया। पर छंटनी में उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। यही उनके करियर का टर्निंग पॉइंट था। उन्होंने तत्काल फील्ड बदलकर फाइनेंस से जुड़ने का फैसला लिया। उन्होंने इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट फर्म मेरिल लिंच जॉइन कर ली। पर यहां उन्हें 25% कम सैलरी पर रखा गया, क्योंकि उन्हें बॉन्ड और स्टॉक में अंतर पता नहीं था।

 

धीरे-धीरे उनका टैलेंट फाइनेंस वर्ल्ड को पता लगने लगा। इन्वेस्टमेंट काउंसिलिंग फर्म स्कडर, स्टीवंस एंड क्लार्क में वे पहली वुमन पार्टनर बनीं। हालांकि जोआन को बाद में पता चला कि वो फर्म की पहली पसंद नहीं थीं, क्योंकि वो फर्म के पुरुषों के साथ गोल्फ नहीं खेलती थी। इसके लिए उन्हें प्रमोशन से भी वंचित होना पड़ा। उन्होंने नोट्रे डेम यूनिवर्सिटी के छात्रों से कहा था कि वो खुद को 10 साल बाद वहीं देखना नहीं चाहती थी, जहां से शुरुआत हुई थी। इसलिए 1983 में उन्होंने कमाई से जोड़े 42 लाख रुपए दांव पर लगाकर सहकर्मी सैंड्रा रायगेल के साथ पेडेन एंड रायगेल फर्म की नींव रखी, जो निश्चित आय और वैश्विक बाजारों पर फोकस्ड थी। चार दशक में यह फर्म अमेरिका की बड़ी प्राइवेट मैनेजमेंट फर्म में से एक बन गई है। साथ ही ये करीब 13.54 लाख करोड़ रुपए का असेट मैनेज कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News