पिता 12 साल की बेटी का 72 साल के बूढ़े से करवा रहा था निकाह, अचानक खुल गई पोल और...

punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2024 - 05:01 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान में एक नाबालिग लड़की को शादी के लिए  72 के बूढ़े को बेचने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है पिता  ने  बूढ़े से 12 साल की बेटी के बदले लाखों रुपए का सौदा तय किया था। इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना मिली और वो तुरंत शादी वाले स्थान पर पहुंच गई और दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।  यह मामला खैबर पख्तूनख्वा से सामने आया है।

 

पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी और दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।  लड़की के पिता का नाम आलम सैयद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, लड़की के पिता आलम सैयद ने अपनी बेटी को 5 लाख रुपये में बेचने की डील की थी। उन्होंने कहा, अगर इतने पैसे नहीं मिलेंगे तो वो शादी नहीं करेंगे। निकाह' से ठीक पहले, पुलिस ने हस्तक्षेप किया और 72 साल के दूल्हे हबीब खान और शादी करवाने वाले  'निकाह ख्वान'  को गिरफ्तार कर लिया।

 

लड़की का पिता मौके से फरार हो गया। बता दें कि लड़की के पिता, 72 साल के वृद्ध और 'निकाह ख्वान' के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले एक अन्य मामले में, पाकिस्तान के पंजाब के राजनपुर में एक 11 साल लड़की की शादी 40 साल के व्यक्ति से तय की गई थी। लेकिन पुलिस समय पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले 6 मई को पुलिस ने स्वात में 13 साल की लड़की से शादी करने के आरोप में 70 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News