ट्रंप के दामाद और शीर्ष सहयोगी जेयर्ड कुशनेर इराक दौरे पर

punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2017 - 04:33 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और शीर्ष सहयोगी जेयर्ड कुशनेर इराक की आधिकारिक यात्रा पर गए हैं। यह जानकारी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।  

अधिकारी ने कल कहा कि कुशनेर ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल जो डनफोर्ड के साथ यात्रा कर रहे हैं। डनफोर्ड ने ही उन्हें आमंत्रित किया था।इस यात्रा की अतिरिक्त जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं थी। हालांकि यह तय है कि इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ लड़ाई एजेंडे में शीर्ष पर है। अमरीका आई.एस समूह से लड़ने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है और जमीन पर मौजूद इराकी बलों की मदद के लिए हवाई हमलों को अंजाम दे रहा है।पिछले माह से ही ये बल पश्चिमी मोसुल की लड़ाई में शामिल रहे हैं। ये दो लाख से ज्यादा नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेज चुके हैं।


अपने ससुर की ही तरह कुशनेर को भी सरकार में रहने का कोई पूर्व अनुभव नहीं है लेकिन वह वॉशिंगटन के सबसे ताकतवर लोगों में से एक बनकर उभरे हैं।औपचारिक तौर पर 36 वर्षीय कुशनेर व्हाइट हाऊस के वरिष्ठ सलाहकार हैं, जिनके अधिकारक्षेत्र में घरेलू और विदेश नीति आती हैं। कुशनेर की पत्नी इवांका (35)ट्रंप की पहली बेटी हैं और वह भी राष्ट्रपति को सलाह देने में अहम भूमिका निभाती हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News