हाथों में पकड़े बिना बारिश से बचाएगा ये उड़ने वाला छाता (pics)

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 02:29 PM (IST)

टोक्योः जापान की एक कंपनी ने उड़ने वाला छाता तैयार बनाया है, जो ड्रोन की मदद से उड़ सकता है। सेंसर लगा होने के कारण यह छाता व्यक्ति के आसपास ही घूमता रहता है। इसका वजन 5 किलोग्राम है, जो फिलहाल 5 मिनट तक उड़ सकता है। दूरसंचार प्रणाली विकसित करने वाली सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी आशी पावर इस नमूने पर काफी समय से काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2020 में होने ओलिंपिक और पैरालिंपिक से पहले यह छाता व्यावहारिक उपयोग में लाया जा सके। कंपनी के प्रेसिडेंट केंजी सुजुकी ने बताया कि इस तरह का छाता बनाने का प्लान उन्होंने 3 साल पहले बनाया था।
PunjabKesari
उनका मानना था कि ऐसा छाता होना चाहिए कि दोनों हाथ व्यस्त होने के बावजूद उसका इस्तेमाल किया जा सके। जापान में सिविल एयरोनॉटिक्स के नियमों के मुताबिक, ड्रोन को सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद व्यक्ति या बिल्डिंग से करीब 30 मीटर की दूरी पर होना चाहिए। माना जा रहा है कि शुरुआत में इस उड़ने वाले छाते का इस्तेमाल निजी संस्थानों में ही किया जाएगा। कंपनी ने इसे बनाने के लिए ऐसे सिस्टम पर काम शुरू किया, जो इस्तेमाल करने वाले की पहचान आसानी से कर सके। केंजी सुजुकी के मुताबिक, इस नमूने में अभी दिक्कतें हैं। वजन ज्यादा होने के चलते यह देर तक उड़ नहीं पाता। अगर व्यक्ति धीरे चलता है तो यह अपनेआप उसके साथ घूम भी नहीं पाता। जाल से बने होने के कारण बारिश होने पर अभी इससे बचाव होना भी मुश्किल है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News