जापान ने प्रशांत अभियान में 177 व्हेलों को मारा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2017 - 05:22 PM (IST)

तोक्यो: जापान ने आज कहा कि उसने अपने पूर्वोत्तर तट पर एक वार्षिक अभियान के तहत 177 व्हेलों को मार डाला है। इसके बाद पशु अधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ गई है।  

देश की मत्स्य पालन एजेन्सी के मुताबिक, जून में बंदरगाह से रवाना हुए 3 पोत शिकार की गईं 43 मिंके व्हेलों और 134 सेई व्हेलों को ले कर लौटे।जापान शिकार पर रोक संबंधी ‘‘इंटरनेशल व्हेलिंग कमीशन’’(आईडब्ल्यूसी)पर हस्ताक्षरकर्ता देश है। लेकिन वह एक खामी का फायदा उठाता है जिसके अनुसार, वैज्ञानिक शोध के नाम पर व्हेलों को मारने की अनुमति है। एजेंसी के अधिकारी कोहेई इतो ने मीडिया को बताया ‘‘सटीक संख्या का अनुमान लगाने के लिए अध्ययन आवश्यक है। हम व्हेल के वाणिज्यिक शिकार को फिर से शुरू करने की कोशिश करेंगे।’’  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News