जापान बाढ़ः कहर बनी बारिश, मरने वालों की संख्या हुई 199

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 10:25 AM (IST)

तोक्योः जापान में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या 199 पर पहुंच गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं।सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने आज ये आंकड़े सामने रखे। योशिहिदे सूगा ने बताया कि जापान में पिछले तीन दशक में मौसम से जुड़ी सबसे बड़ी आपदा के बाद खोज अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कल सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक क्षेत्र का दौरा किया था और उनका अन्य क्षेत्रों में भी जाने का कार्यक्रम है।
PunjabKesari
भीषण आपदा को देखते हुए आबे ने अपनी विदेश यात्राएं रद्द कर दी हैं। बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 10 हजार लोग विस्थापित हो गए हैं और सब राहत शिविरों में रह रहे हैं।  आबे ने सुबह एक बैठक में कहा कि लोगों को ज्यादा दिन तक शिविरों में नहीं रहना पड़े इसके लिए जो कर सकते हैं सब करेंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News