जापान चुनाव: इतिहास दोहराने की राह पर आबे

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2017 - 05:20 PM (IST)

टोक्योः जापान में 22 अक्तूबर को आम चुनाव (हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव) के लिए मतदान होगा । मुख्य मुकाबला प्रधानमंत्री शिंजो आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) नीत कोमिटो पार्टी गठबंधन और टोक्यो की गवर्नर से यूरिको कोइके की पार्टी ऑफ होप के बीच है। ताजा सर्वे में आबे का गठबंधन जोरदार वापसी करने जा रहा है।

आबे के गठबंधन को 465 में से 322 यानी 70% सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं, कोइके की पार्टी 55 सीटों तक ही सीमित रह सकती है। न्यूज एजेंसी क्योडो ने ये सर्वे 15 से 17 अक्टूबर तक फोन से कराया है।  अगर सर्वे के दावे नतीजों में बदले तो आबे 2014 की शानदार जीत का इतिहास दोहराने में सफल रहेंगे। उस वक्त आबे के गठबंधन को 325 सीटें मिली थीं। बीते सितंबर में ही आबे ने संसद भंग कर तय वक्त से एक साल पहले चुनाव कराने का एेलान किया था।

तब आबे के गठबंधन को सर्वे में 40 सीटों के नुकसान का अंदेशा था। 63 साल के आबे 21 दिसंबर 2012 से प्रधानमंत्री बने हुए हैं। इससे पहले वे 2006 से 2007 तक भी प्रधानमंत्री रह चुके हैं। तब 52 साल के आबे जापान के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। वेदूसरे विश्व युद्ध के बाद जन्मे पहलेप्रदानमंत्री भी हैं। वे लिबरल डैमोक्रेटिक पार्टी और ओयागाकू प्रणोदन पार्लियामेंट्री ग्रुप के अध्यक्ष हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News