यह है दुनिया की सबसे उम्रदराज जिंदा इंसान

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 01:07 PM (IST)

ड्यूनवेल (जमैका): वायलेट ब्राउन का नाम दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित इंसानों में माना जा रहा है। वायलेट ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय पश्चिमी जमैका के अपने घर के पास गन्ना काटते हुए बिताया है। वह नियमित चर्च जाती हैं और पोर्क (सूअर का मांस) और चिकन खाने से बचती हैं। उन्होंने पिछले महीने ही अपना 117वां जन्मदिन मनाया है। इटली की इमा मोरानो की मौत के बाद वह सबसे ज्यादा जीने वाली व्यक्ति मानी जा रही हैं। उनका जन्म 29 नवंबर 1899 को हुआ था।

ब्राउन ने एपी को बताया कि वह अचंभित हैं लेकिन इतने लंबे समय तक जीने के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा, ”भगवान ने मुझे यही दिया है इसलिए मुझे लंबा जीवन स्वीकार करना है।” जेरोनटोलॉजी रिसर्च ग्रुप दुनिया के सबसे बूढ़े लोगों पर शोध करने वाला स्वयंसेवी शोधकतार्ओं का एक नैटवर्क है। इस नेटवर्क के मुताबिक विश्वसनीय जन्म दस्तावेज के साथ बा्रउन दुनिया की सबसे बूढ़ी इंसान मानी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News