फिर भड़की जंग की आग! इजराइल ने लेबनान में किए ताबड़तोड़ हमले, 254 लोगों की मौत; जवाब में ईरान ने बंद किया होर्मुज

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 12:06 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः पश्चिम एशिया में इजराइल और लेबनान के बीच जारी संघर्ष अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में इजराइली हमलों में 254 लोगों की मौत हो गई, जबकि 700 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।उधर, एसोसिएटेड प्रेस ने ईरानी सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि ईरान ने लेबनान पर इस्राइली हमलों के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया गया है। 

अस्पतालों पर भारी दबाव, व्यवस्था चरमराई
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, देश के अस्पताल घायलों से भर चुके हैं और चिकित्सा व्यवस्था टूटने की कगार पर है। लगातार हमलों के कारण राहत और इलाज की व्यवस्था पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

अमेरिका का साफ बयान—‘सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं’
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने स्पष्ट किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते का लेबनान से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि लेबनान में जारी सैन्य कार्रवाई इस समझौते के दायरे से बाहर है।

ईरान की चेतावनी—सीजफायर से पीछे हट सकते हैं
ईरान की न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, अगर लेबनान पर इजरायली हमले नहीं रुके, तो ईरान मौजूदा युद्धविराम समझौते से पीछे हट सकता है। यह संकेत देता है कि आने वाले दिनों में संघर्ष और व्यापक हो सकता है।

वैश्विक व्यापार पर मंडराया संकट
ईरान के इस कदम से अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर संकट के बादल छा गए हैं।हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News