मिडिल ईस्ट में बढ़ा संकट: ईरान का ओमान के सबसे बड़े तेल पोर्ट पर ड्रोन हमला, सुल्तान तारिक का भड़का गुस्सा(Video)

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 01:22 PM (IST)

International Desk: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच Iran से जुड़े ड्रोन हमलों ने खाड़ी क्षेत्र में नई चिंता पैदा कर दी है।  रिपोर्टों के मुताबिक ओमान के सबसे बड़े तेल भंडारण केंद्र Port of Salalah पर कई ड्रोन हमले किए गए, जिनका निशाना वहां मौजूद तेल भंडारण टैंक थे।ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा कंपनी Ambrey ने भी इन हमलों की पुष्टि की है। हालांकि कंपनी ने कहा कि किसी भी व्यापारिक जहाज को नुकसान नहीं हुआ।

   

विश्लेषकों के अनुसार ये हमले अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई के जवाब में ईरान की रणनीति का हिस्सा हो सकते हैं। खाड़ी क्षेत्र के तेल भंडारण और ऊर्जा ढांचे पर हमले होने से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हमले के बाद भड़के ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सईद( Haitham bin Tariq) ने ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian से फोन पर बात की और ओमानी क्षेत्र पर हमलों की कड़ी निंदा की। सुल्तान ने दोहराया कि ओमान इस युद्ध में तटस्थ है, लेकिन अपनी सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

   

दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही सुल्तान हैथम ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता Mojtaba Khamenei को उनके पद संभालने पर बधाई संदेश भेजा था। ओमान लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहा है, लेकिन मौजूदा युद्ध ने उसकी इस भूमिका को कमजोर कर दिया है। इसी बीच ब्रिटेन के समुद्री निगरानी केंद्र United Kingdom Maritime Trade Operations ने बताया कि Strait of Hormuz के पास तीन वाणिज्यिक जहाजों पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। यह क्षेत्र दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है, इसलिए यहां बढ़ता तनाव वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर डाल सकता है।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News