अमेरिका में तूफान इसायस का कहर: फ्लोरिडा-अलबामा में तबाही, सड़कें जलमग्न व इमारतों की छतें उड़ीं(Video)
punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 03:52 PM (IST)
Washington: तूफान इसायस ने शुक्रवार को अमेरिका के गल्फ तट पर दस्तक दी। श्रेणी-2 के इस खतरनाक तूफान ने फ्लोरिडा के पैनहैंडल क्षेत्र और अलबामा के तटीय समुदायों को तेज हवाओं, भारी बारिश, बाढ़ और समुद्र में उठने वाली खतरनाक लहरों से प्रभावित किया। मियामी स्थित अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, इसायस ने फ्लोरिडा के डेस्टिन के पास तट पर प्रवेश किया। उस समय इसकी अधिकतम निरंतर हवाओं की रफ्तार करीब 169 किलोमीटर प्रति घंटे थी। तट पर पहुंचने से पहले तूफान की ताकत कमजोर होकर बड़े तूफान की श्रेणी से नीचे आ गई। शनिवार तड़के तक इसकी हवाएं और कमजोर होने के कारण इसे अब तूफान की श्रेणी में नहीं रखा जा रहा था।
🚨🇺🇲 Hurricane Isaias made LANDFALL in the Florida Panhandle as a CATEGORY 2 STORM with winds of up to 105 MPH Gulf Coast communities are bracing for dangerous conditions with winds possibly reaching 120 MPH. Hurricane warnings are in effect from Florida’s Panhandle all the way to Mississippi. It’s going to be a long, dangerous night with evacuation orders issued for multiple coastal communities. Stay safe out there… Source: ABC News / Writer: Marie https://t.co/ZqcUkj4Ead
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) October 10, 2026
फ्लोरिडा के गवर्नर की चेतावनी
फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस ने समाचार सम्मेलन में लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि तूफान क्षेत्र में पहुंच चुका है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए। उन्होंने सड़कों पर निकलने से बचने की सलाह देते हुए चेताया कि पूरे इलाके में अचानक बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। तूफान के कारण गल्फ तट के निचले इलाकों में तेज हवाएं चलीं। यह क्षेत्र अपने सफेद रेतीले समुद्र तटों, छुट्टियां बिताने के लिए बने घरों, समुद्र किनारे स्थित भोजनालयों और समुद्री भोजन के लिए जाना जाता है।
ISAIAS UNLEASHED 🌀: Hurricane-force winds are hammering Destin, Florida, where FOX Weather Senior Correspondent Robert Ray is braving the blast as dangerous Category 3 Hurricane Isaias bears down on the Gulf Coast just hours before landfall. https://t.co/OTtDUyEaHY
— FOX Weather (@foxweather) October 9, 2026
डेस्टिन में सड़कें पानी में डूब गईं। वहीं, पास के पेंसाकोला में पुलिस ने सड़कों पर मलबा बिखरे होने के कारण लोगों को बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी।तूफान से हुए कुल नुकसान का तत्काल आकलन नहीं हो पाया था। हालांकि, कई स्थानीय लोगों ने सामाजिक माध्यमों पर पेड़ों और बिजली की लाइनों के गिरने की तस्वीरें साझा कीं। पेंसाकोला के एक सरायनुमा भवन की छत तेज हवाओं में उखड़ती दिखाई देने का एक वीडियो भी सामने आया।
बवंडर और अचानक बाढ़ का खतरा
मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि तूफान के प्रभाव से फ्लोरिडा के पैनहैंडल क्षेत्र और दक्षिणी जॉर्जिया में बवंडर उठ सकते हैं। भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने की आशंका भी बनी हुई थी। समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों के लिए ऊंची और जानलेवा लहरें एक अतिरिक्त खतरा थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार देर रात व्हाइट हाउस लौटते समय संवाददाताओं से कहा कि प्रशासन तूफान पर करीबी नजर रख रहा है। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में बताया।
