ट्रंप के बेटे को मारने के लिए ईरान ने रखा 95 करोड़ रुपये का इनाम, जारी किया 'वियर टू किल बैरन' Video
punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 06:13 AM (IST)
वाशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को ईरान की ओर से एक बार फिर बेहद गंभीर और असामान्य धमकी दी गई है। ईरान के सरकारी टेलीविजन (IRGC से संबद्ध मीडिया) ने अपने चैनल 3 पर एक बेहद विवादित खंड प्रसारित किया है, जिसमें ट्रंप के 20 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप की गतिविधियों और उन तक पहुंचने के तरीकों का पूरा विवरण दिया गया है। इस वीडियो का शीर्षक "Where to kill Barron Trump" (बैरन ट्रंप को कहां मारें) रखा गया है और इसके साथ ही बैरन ट्रंप को नुकसान पहुंचाने के लिए 10 मिलियन डॉलर (95 करोड़ रुपये से अधिक) के इनाम की घोषणा की गई है।
गेमिंग अकाउंट्स और सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा में सेंध का दावा
इस वीडियो में दावा किया गया है कि बैरन ट्रंप पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। वीडियो में आरोप लगाया गया कि अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की चाक-चौबंद सुरक्षा के बावजूद एक बार एक लड़की सुरक्षा घेरे को तोड़कर एक निजी बैठक में सीधे बैरन के बगल में बैठने में कामयाब हो गई थी। इसके अलावा, ईरानी मीडिया ने दावा किया कि बैरन सुरक्षाकर्मियों से बचकर एक्सबॉक्स (Xbox) पर वॉयस और टेक्स्ट के जरिए बात करते हैं। वीडियो में यह भी दावा किया गया कि बैरन के एक्सबॉक्स, फीफा (FIFA) वीडियो गेम्स और डिस्कॉर्ड (Discord) अकाउंट्स का पता लगा लिया गया है।
🚨Iran’s Regime Reportedly Places $10 Million Bounty on Barron Trump
— Global Osint (@GlobalOsintNew) August 23, 2026
Following the release of an IRGC-linked video appearing to track Melania Trump, Iranian state-affiliated media, including State TV Channel 3, reportedly released purportedly confidential information about… pic.twitter.com/2gLrPTy5De
पहले मेलानिया ट्रंप को भी मिल चुकी है ऐसी ही धमकी
ट्रंप परिवार पर ईरान का यह पहला हमला नहीं है। पिछले महीने ही ईरान के सरकारी टेलीविजन ने अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को निशाना बनाते हुए "Where to Kill Melania" नामक एक वीडियो जारी किया था। उस वीडियो के अंत में बैरन को सीधी चेतावनी देते हुए कहा गया था, "यह तो सिर्फ शुरुआत है। बैरन ट्रंप, हमारा इंतजार करो।" मेलानिया वाले वीडियो में न्यूयॉर्क के उन लग्जरी स्टोरों को दर्शाया गया था जहाँ वे खरीदारी करती हैं, और यहाँ तक कि उनके खरीदे जाने वाले कपड़ों पर 'नर्व एजेंट' (जहरीली गैस) छिड़क कर उन्हें जहर देने का सुझाव भी दिया गया था। हालांकि, मेलानिया और बैरन दोनों को ही अमेरिकी सीक्रेट सर्विस द्वारा चौबीसों घंटे कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाती है।
ट्रंप का तीखा पलटवार: ईरान ढहने की कगार पर
इस धमकी भरे वीडियो के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर दावा किया है कि ईरान पूरी तरह से "ढह रहा है" (collapsing)। अमेरिका जल्द ही ईरान के खिलाफ एक नए सख्त आर्थिक दबाव अभियान के विवरण की घोषणा करने जा रहा है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने भी फाइनेंशियल टाइम्स में लिखे अपने एक लेख में चेतावनी दी है कि तेहरान के खिलाफ "आर्थिक डी-डे" (Economic D-Day) शुरू हो चुका है और जो भी देश ईरान की मदद करना जारी रखेगा, उसे वैश्विक स्तर पर अछूत (global pariah) बना दिया जाएगा। दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिकी कदमों को अपनी सैन्य हार की स्वीकारोक्ति बताया है।
