इजराइल के बेत शेमेश में ईरान का हमला, मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हुई
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 07:10 PM (IST)
नेशनल डेस्क : ईरान की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले ने इजराइल के शहर Beit Shemesh को गहरे सदमे में डाल दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हमले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। राहत और बचाव दल अब भी मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिसाइल रिहायशी इलाके में आकर गिरी, जिससे आसपास के कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इमारतों की दीवारें दरक गईं और खिड़कियों के शीशे दूर तक बिखर गए।
Massive destruction following the Iranian missile attack on Beit Shemesh
Follow: https://t.co/mLGcUTS2ei pic.twitter.com/CPkWrRt2CE
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 1, 2026
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि अब तक 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बचावकर्मी लगातार मलबा हटाने का काम कर रहे हैं, ताकि किसी भी संभावित जीवित व्यक्ति तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। इस घटना ने क्षेत्र में पहले से जारी तनाव को और गहरा कर दिया है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
