लड़के ने 2 गर्लफ्रेंड से एक साथ रचाई शादी, भारी-भरकम दहेज भी दिया (photos)

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2019 - 02:32 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। मामला इंडोनेशिया का है जहा एक शख्स ने अपनी दो गर्लफ्रेंड से एक साथ शादी रचाई।

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स ने दोनों गर्लफ्रेंड के साथ एकसात इसलिए शादी रचाई क्योंकि वह उन दोनों को आहत नहीं करना चाहता था।यह शादी 17 अगस्त इंडोनेशिया के एयरतारप में हुई। इस शख्स ने दोनों दुल्हनों के परिवारों को भारी-भरकम दहेज की रकम भी दी। बता दें कि इंडोनेशिया में दूल्हे द्वारा दुल्हन के परिवार को दहेज देने का रिवाज है।

PunjabKesari

यह इस बात का सबूत माना जाता है कि दूल्हा दुल्हन की अच्छी तरह से देखभाल करेगा। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों महिलाओं को एक-दूसरे से कोई समस्या नहीं है। दोनों इस शादी से खुश हैं। मीडिया से बातचीत दौरान दूल्हे ने कहा कि उसने ऐसा फैसला इसलिए किया क्योंकि वह दोनों में से किसी को भी दुखी नहीं देखना चाहता था।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News