भारत में मां ने फैंक दी कूड़े में नवजात बच्ची, खा गए कीड़े-चूहे और अब...

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2017 - 02:08 PM (IST)

वॉशिंगटनः करीब 3 साल पहले गुजरात के अंजार में कचरे के ढेर में मिली बच्ची को अमरीकी महिला ने जीवनदान दिया है।  जब यह नवजात बच्ची कूड़े में मिली थी तो  शरीर को कीड़े खा रहे थे और उसकी नाक पूरी तरह खा गए थे। एक व्यक्ति का इस पर ध्यान गया और उसने अस्पताल में भर्ती करवाया था। हॉस्पिटल में ही इसे दुर्गा नाम दिया गया और यह बच्ची मीडिया की सुर्खियों में थी। 

PunjabKesari

दुर्गा के इलाज के खर्च के लिए गुजरात से कई बिजनेसमैन और संस्था आगे आई थीं, लेकिन अस्पताल ने खुद ही दुर्गा का इलाज किया। दुर्गा को हॉस्पिटल में जब भर्ती कराया गया था, तक उसकी हालत देखकर डॉक्टर भी चौंक गए थे।  हॉस्पिटल में दुर्गा को करीब एक महीने रखा गया और पूरी तरह स्वस्थ हो जाने के बाद उसे भुज जिले के महिला कल्याण केंद्र के सुपुर्द कर दिया गया था।  महिला कल्याण केंद्र में दुर्गा करीब दो साल रही और इसी दौरान यहां अमरीकी पॉप सिंगर और टीचर क्रिस्टीन विलियम्स आईं।
PunjabKesari
क्रिस्टीन ने दुर्गा को गोद ले लिया और उसे अमरीका ले गईं। क्रिस्टीन ने दुर्गा के नाम की प्लास्टिक सर्जरी करवाई। अमरीकन डॉक्टर्स ने दुर्गा की नाक की इतनी अच्छी तरह से सर्जरी की है कि वह बिल्कुल असली नजर आती है। इसके चलते इन दिनों दुर्गा की काफी चर्चा हो रही है।

PunjabKesari

दुर्गा के साथ क्रिस्टीन कई टॉक-शो में भी नजर आ रही हैं।गौरतलब है कि  क्रिस्टीन ने दुर्गा के अलावा मुन्नी नाम की भी एक अनाथ लड़की को गोद लिया है और ये दोनों अच्छी लाइफ जी रही हैं।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News