अमेरिका में भारतीय नागरिक को 10 साल की जेल, नाबालिग के यौन उत्पीड़न के लिए मानव तस्करों को दी थी रिश्वत

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 01:13 PM (IST)

Kavankumar Patel Nebraska Hotel Case: अमेरिका की एक संघीय अदालत ने गुजरात के रहने वाले 27 वर्षीय भारतीय नागरिक कवनकुमार पटेल को मानव तस्करी और नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाते हुए 10 साल की कड़ी जेल की सजा सुनाई है। आरोपी पर आरोप था कि उसने एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के लिए मानव तस्करों (Human Traffickers) को मोटी रिश्वत दी थी।

जानकारी के लिए बता दें कि ओमाहा के अमेरिकइन होटल में काम करने वाले पटेल ने होटल के कैश ड्रॉअर से पैसे चुराकर तस्करों को रिश्वत देने की बात कबूल की। ​​यह रिश्वत उन्होंने दो नाबालिग लड़कियों (उम्र 15 और 16 साल) में से एक के साथ यौन संबंध बनाने के लिए दी थी। इन लड़कियों को दूसरे राज्य से व्यावसायिक यौन शोषण के लिए होटल लाया गया था। 

दो नाबालिग लड़कियों को बनाया गया था शिकार

जांच में सामने आया कि तस्करों के एक गिरोह ने दूसरे राज्य से दो नाबालिग लड़कियों (जिनकी उम्र महज 15 और 16 साल थी) को व्यावसायिक यौन शोषण (Commercial Sexual Exploitation) के लिए इस होटल में लाकर रखा था। कवनकुमार पटेल ने इन्हीं में से एक नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध बनाने की एवज में तस्करों को होटल के पैसे रिश्वत के रूप में दिए थे।

यह भी पढ़ें: MP Road Accident: स्लीपर बस बनी आग का गोला, कांच तोड़कर बाहर कूदे 45 यात्री

अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) और संघीय जांच एजेंसियों ने इस मामले को मानव तस्करी और बाल शोषण का बेहद गंभीर अपराध माना। अदालत ने कवनकुमार पटेल को इस घिनौने कृत्य में शामिल होने, चोरी करने और नाबालिग के उत्पीड़न को बढ़ावा देने का मुख्य दोषी पाया। सभी पक्षों की दलीलें सुनने और आरोपी के कबूलनामे के बाद अमेरिकी संघीय न्यायाधीश ने उसे 10 वर्ष की जेल की सजा काट कर भारत डिपोर्ट (वापस भेजने) किए जाने संबंधी नियमों के तहत सजा सुनाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News