भारतीय ने अमरीकी अधिकारियों को कर दिया परेशान, होगी ये सजा

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 06:13 PM (IST)

सैन फ्रांसिस्को : भारतीय मूल के  एक व्यक्ति को अमरीकी अधिकारियों को 3,000 से अधिक फोन कॉल कर परेशान करने का दोषी ठहराया गया है। कुछ अधिकारियों को तो कुलवंत सिंह संधु (56) ने जान से मार डालने की धमकी भी दी। अमरीकी राज्य कैलिफोर्निया की एक संघीय अदालत के अभियोजक फिलिप ए टालबर्ट ने संधु को परेशान करने वाले फोन करने के 2 आरोपों में दोषी ठहराया।

सहायक संघीय अभियोजकों नीरव देसाई और जेम्स कोनोली ने संघीय न्यायाधीश गारलैंड ई बरेल जूनियर के समक्ष अपनी दलीलें पेश कीं। उन्होंने एक बयान में कहा कि वर्ष 2012 के आसपास संधु ने वॉशिंगटन ‘‘सिक्यूरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन’’ (एस.ई.सी.) के कर्मचारियों को फोन कर परेशान करना शुरू किया। वर्ष 2015 में ही उसने 3,000 से अधिक कॉल और 350 से अधिक वॉयसमेल किए। एस.ई.सी. स्टॉक मार्केट और सिक्यूरिटीज उद्योग का नियमन करता है।

उनके कार्यालय ने कहा कि सिंह द्वारा भेजे गए वॉयसमेल में एस.ई.सी. के कर्मचारियों और अन्य को सार्वजनिक रूप से फांसी देने, जिंदा जला डालने, गोली मारने, पानी में डालने और रॉकेटों या टैंकों से उड़ा डालने की धमकी दी गई। साथ ही इनमें यौन संंबंधी टिप्पणियों के जरिए भी निशाना बनाया गया। सिंह को अप्रैल में सजा सुनाई जाएगी। उसे दोनों आरोपों के तहत प्रत्येक में अधिकतम दो साल कैद और 250,000 डॉलर के जुर्माने की सजा हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News