बेनिन की विकास परियोजनाओं के लिए भारत देगा 10 करोड़ डॉलर का ऋण

punjabkesari.in Monday, Jul 29, 2019 - 09:53 PM (IST)

कोतोनूः भारत ने अफ्रीकी देश बेनिन के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उसकी विकास परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ डॉलर का ऋण देने की घोषणा की है। राषट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को बेनिन के राष्ट्रपति पैट्रिक टैलॉन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत के बाद यह घोषणा की। कोविंद रविवार को यहां पहुंचे थे।
PunjabKesari
इस अवसर पर कोविंद ने कहा कि बेनिन और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और उनका देश बेनिन के साथ आर्थिक साझेदारी मजबूत करने का इच्छुक है। उन्होंने इस बात पर खुशी जतायी कि भारत उसके सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार के रूप में उभरा है और दो तरफा व्यापार 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक पहुंच गया है। बेनिन में लगभग 100 भारतीय या भारतीयों की स्वामित्व वाली कंपनियां चल रही हैं। विशेष रूप से खनन को लेकर बेनिन के बाजार में प्रवेश करने के लिए भारतीय कंपनियां रुचि रखती हैं।
PunjabKesari
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत बेनिन के विकास में समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह खुशी का विषय है कि बेनिन के 103 गांवों में जलापूर्ति योजनाओं के उन्नयन का काम भारत की ओर से उपलब्ध कराये गये चार करोड़ 20 लाख डॉलर के ऋण से अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है। कोविंद ने बेनिन के लिए ई-वीजा सुविधा की भी घोषणा की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सुविधा से भारत-बेनिन व्यापार संबंधों को और बढ़ावा मिलेगा। भारत ने बेनिन के 15,000 छात्रों को मुफ्त टेली-शिक्षा पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने की पेशकश की। इसके अलावा, दोनों पक्षों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News