''हर मुद्दे को चीन सीमा विवाद से न जोड़े भारत ''

Monday, Aug 14, 2017 - 11:37 AM (IST)

बीजिंग : ग्लोबल टाइम्स में छपी खबर में चीनी विशेषज्ञ ने भारतीय मीडिया में छपे एक लेख पर  चीन में एक विदेशी मामलों के जानकार ने कहा है कि भारत को हर मुद्दे को चीन के साथ हो रहे सीमा विवाद से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्होंने टिप्पणी की थी   जिसमें एक मामले में नेपाल के बदले रुख की चर्चा में चीन विवाद का जिक्र किया गया था। दरअसल, भारत दुनिया की सबसे ऊंची चोटी (एवरेस्ट) की लंबाई फिर से नापना चाहता है। इसके लिए उसे नेपाल की मदद चाहिए लेकिन नेपाल इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।भारत को आशंका है कि ऐसा वह सिर्फ चीन के गुस्से से बचने की कोशिश में कर रहा है।

 रविवार को टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा था कि माउंट एवरेस्ट को नापने की परियोजना में सिर्फ इस वजह से देरी हो रही है क्योंकि नेपाल ने प्रपोजल भेजे जाने के 3 महीने बाद भी उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं भेजी। खबर में भारत के सर्वे प्रमुख स्वर्ण सुब्बा राव का हवाला देते हुए कहा गया कि नेपाल इस मामले में इसलिए देरी कर रहा है क्योंकि 'इस समय दोनों दिग्गजों के बीच तनाव बढ़ रहा है ऐसे में वह किसी भी तरह भारत के साथ जुड़ाव दिखाना नहीं चाहता।'

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले कुछ सालों से भारत और नेपाल के बीच संबंधों में तनाव कम हुआ है, और चीन हिमालय के इलाकों में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। ली ने कहा कि भारत को अन्य एशियाई देशों के साथ चीन के संबंधों के प्रति तर्कसंगत रवैया लेना चाहिए और अति उत्साह से बचना चाहिए। गौरतलब है कि भारत ने इस साल जनवरी में एवरेस्ट को फिर से नापने वाली परियोजना की घोषणा की थी. दरअसल वैज्ञानिकों ने संदेह व्यक्त किया था कि अप्रैल 2015 में नेपाल में आए 7.8 मैग्निट्यूड वाले विनाशकारी भूकंप के चलते एवरेस्ट की चोटी कुछ कम हो गई है। काओलंगामा (एवरेस्ट) की वर्तमान आधिकारिक ऊंचाई 8848 मीटर है जो 1955 में हासिल हुई थी।

Advertising

Related News

लद्दाख सीमा विवादः भारत-चीन वार्ता पर जयशंकर ने दिए अच्छे संकेत, कहा- इस मुद्दे पर कुछ प्रगति हुई

बांग्लादेश: यूनुस ने भारत से तीस्ता जल संधि पर विवाद सुलझाने का किया आग्रह

चीन  कर रहा अमेरिका की नस्ल बर्बाद, जहर से हर दिन 200 लोगों की हो रही मौत

चीन-अमेरिका की Tech War का भारत को मिला फायदा, 2023 में 45 महत्वपूर्ण तकनीकों में  बनाई खास जगह

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हुए भारत-सिंगपुर, द. चीन सागर में शांति और स्वतंत्रता का समर्थन

अमेरिका में राहुल गांधी ने की भारत की बुराई और चीन को सराहा दे, बोले-हमारे देश में...

Top US Diplomat का दावाः भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर टेंशन में चीन और रूस

ईरानी हैकरों ने ट्रंप के अभियान से चुराई जानकारी बाइडेन कैंपन से जोड़ने की कोशिश की

एक और जंग की आहट ! रूस ने पूर्वी एशिया में भी लिया पंगा, जापान व द. कोरिया की सीमाओं में भेजे लड़ाकू विमान

भारतीय संस्कृति के दिवाने हुए रूसी जोड़े, हरिद्वार आकर हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी