खूबसूरत हसीनाओं से भरे हैं ये देश, पर शादी के लिए नहीं मिल रहे लाइफ पार्टनर, जानें इन देशों में क्यों कम पड़ गए मर्द?

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 04:36 PM (IST)

Global Gender Ratio Imbalance : जनसंख्या संतुलन (Demographic Balance) किसी भी देश के सामाजिक ताने-बाने के लिए बेहद जरूरी होता है। एक दौर था जब भारत को लैंगिक असमानता (Gender Imbalance) के लिए वैश्विक स्तर पर आलोचनाएं झेलनी पड़ती थीं लेकिन आज हमारे देश की स्थिति में काफी सुधार आ चुका है। इसके विपरीत दुनिया के नक्शे पर कई ऐसे देश और क्षेत्र हैं जहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की आबादी काफी ज्यादा हो गई है।

PunjabKesari

इन देशों में रोजगार के लिए पलायन (Migration) और पुरुषों की कम जीवन प्रत्याशा (Life Expectancy) जैसे कारणों से मर्दों की भारी कमी हो गई है जिससे वहां की युवतियों को शादी के लिए लाइफ पार्टनर तलाशने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 देशों और वहां के हालातों के बारे में:

1. Hong Kong

एशिया के हांगकांग कैसे प्रमुख आर्थिक और व्यापारिक केंद्र में लैंगिक असंतुलन काफी गहरा है। यहां प्रति 1 पुरुष पर 1.16 महिलाओं का अनुपात है। इसके पीछे दो मुख्य कारण हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में विदेशी महिला घरेलू कामगार (Domestic Workers) आकर बसती हैं। पुरुषों की तुलना में यहां महिलाओं की औसत उम्र काफी लंबी होती है।

PunjabKesari

2. Russia

रूस में लगभग हर उम्र के वर्ग में पुरुषों की संख्या काफी कम है। यहां प्रति 1 पुरुष पर 1.15 महिलाएं हैं। इसका ऐतिहासिक कारण पुराने युद्धों का प्रभाव तो है ही साथ ही रूसी पुरुषों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं और हादसों के कारण होने वाली असमय मौतें भी बड़ी वजह हैं।

यह भी पढ़ें: Pan Card New Update: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं, अब इन जरूरी दस्तावेजों से तय होगी मृतक की असली उम्र, जानें क्या है नया नियम?

PunjabKesari

3. जिबूती (Djibouti)

जिबूती जैसे अफ्रीकी देश की कुल आबादी में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 55 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है यानी पुरुषों और महिलाओं का अनुपात 1:2 के स्तर पर आ गया है। इसकी मुख्य वजह यह है कि यहां के स्थानीय पुरुष रोजगार की तलाश में बड़े पैमाने पर खाड़ी देशों (Middle East) की ओर पलायन कर जाते हैं।

PunjabKesari

4. Belarus

रूस के पड़ोसी देश बेलारूस में भी बुजुर्ग आबादी के बीच महिलाओं की संख्या बहुत बड़े बहुमत में है। यहाँ प्रति 1 पुरुष पर 1.15 महिलाओं का अनुपात है। इसका सबसे बड़ा कारण पुरुषों की जीने की औसत आयु का महिलाओं के मुकाबले काफी कम होना है।

PunjabKesari

5. Puerto Rico

कैरेबियाई क्षेत्र के प्यूर्टो रिको द्वीप पर प्रति 1 पुरुष पर 1.12 महिलाओं का अनुपात दर्ज है। यहां के कामकाजी और युवा पुरुष बेहतर भविष्य और नौकरी की तलाश में बड़े पैमाने पर अमेरिका के मुख्य भूभाग (Mainland US) की तरफ चले जाते हैं जिससे स्थानीय स्तर पर पुरुषों की कमी हो गई है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IPS अधिकारियों के तबादले, कोटा को मिला नया IG

देश/क्षेत्र (Country/Region),   लिंगानुपात (प्रति 1 पुरुष पर महिलाएं),             संकट की मुख्य वजह (Main Reason)


लातविया,                             1.15 महिलाएं,                                             पुरुषों के बीच स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही और कम जीवन प्रत्याशा।
लिथुआनिया,                         1.16 महिलाएं,                                             सेहत की अनदेखी के कारण पुरुषों की घटती आबादी (बुजुर्गों में अंतर साफ)।
मोल्दोवा,                              1.12 महिलाएं,                                             आर्थिक तंगी के कारण गांवों और शहरों से पुरुषों का दूसरे यूरोपीय देशों में पलायन।
बहामास,                              1.16 महिलाएं,                                             छोटी कुल आबादी में महिलाओं की लंबी उम्र और पुरुषों का विस्थापन।
एंगुइला,                               1.14 महिलाएं,                                              पर्यटन और व्यवसाय के सिलसिले में पुरुषों का बाहर जाना।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News