HIV के सह खोजकर्ता ल्यूक मॉन्टैग्नियर निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 07:26 AM (IST)

पेरिसः ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) के सह-खोजकर्ता एवं नोबेल पुरस्कार विजेता ल्यूक मॉन्टैग्नियर का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष थे। मॉन्टैग्रियर के निधन की खबर फ्रांस के शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री फ्रेडरिक विडाल गुरुवार को दी। 

विडाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ल्यूक मॉन्टैग्नियर निधन होने से फ्रांस ने 2008 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित एक महान शोधकर्ता, एड्स से जुड़े वायरस के सह-खोजकर्ता को खो दिया है।'' 

उल्लेखनीय है कि फ्रांस सोइर दैनिक ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में पेरिस के पश्चिम में न्यूली-सुर-सीन स्थित एक अमेरिकी अस्पताल में मंगलवार को मॉन्टैग्नियर के निधन होने की सूचना दी थी। शहर के प्रशासन ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है। मॉन्टैग्नियर की एचआईवी की खोज ने एक्वायर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स) के परीक्षण और उपचार का मार्ग प्रशस्त किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News