दिलचस्प रहा है ट्रम्प व हिलेरी का निजी जीवन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2016 - 12:57 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में दोनों मुख्य उम्मीदवार रिपब्लिकन पार्टी  के डोनाल्ड ट्रम्प व डैमोक्रेटिक पार्टी से हिलेरी क्लिंटन का निजी जीवन बड़ा दिलचस्प रहा है।  डोनाल्ड ट्रम्प की 3 शादियां हो चुकी हैं। इवाना और मार्ला मेपलेस से उनका तलाक हो चुका है। अभी उनकी लाइफ पार्टनर मेलानिका हैं। ट्रम्प से 2005 में उनकी शादी हुई थी। ट्रम्प के 3 बेटे और 2 बेटियां हैं। डोनाल्ड ट्रम्प पर महिलाओं से संबंध और बदसलूकी करने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन उनकी वाइफ मेलानिका हमेशा ट्रम्प का बचाव करती रही हैं।

हिलेरी की शादी 1975 में बिल क्लिंटन से हुई। उनकी सिर्फ एक बेटी चेल्सिया है। बिल क्लिंटन की जब मोनिका लेवेंस्की के साथ रिलेशन की वजह से दुनियाभर में चर्चा थी, तब हिलेरी ने उन्हें माफ कर दिया था। 72 साल में पहली बार ऐसा है, जब न्यूयॉर्क के रहने वाले 2 लोगों के बीच राष्ट्रपतिपद को लेकर इतना कड़ा मुकाबला है। इससे पहले 1944 में न्यूयॉर्क के गवर्नर थॉमस ई डेवी और फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट के बीच मुकाबला हुआ था। ट्रम्प जीते तो 60 साल में पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे जो गवर्नर नहीं रहा और जिसका कोई पॉलिटिकल ब्रैकग्राउंड नहीं है। इससे पहले 1953 में ड्विट आइजनहावर अमेरिका के प्रेसिडेंट बने थे। वे सैकेंड वर्ल्ड वॉर में सुप्रीम कमांडर रहे थे। इससे उलट हिलेरी का पॉलिटिक्स से लंबा नाता रहा है। वे अमरीका की सीनेटर और फॉरेन मिनिस्टर रही हैं। उनके पति बिल क्लिंटन दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News