इस देश में भी बैन हुआ हिजाब और बुर्का, नियम नहीं मानने पर 60 हजार से ज्यादा लगेगा जुर्माना

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 10:00 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः मध्य एशिया के मुस्लिम देश ताजिकिस्तान ने बड़ा हिजाबा और बुर्के पर रोग लगाने का फैसला किया है। हिजाब और बुर्के पर रोक लगाने का बिल ताजिकिस्तान की संसद में पास हो गया है। बिल पास होने के बाद ताजिकिस्तान की सरकार अब हिजाब और बुर्का बैन को लागू करने जा रही है। हालांकि, इससे पूरे देश में हड़कंप मच गया है। दरअसल, भारत से लेकर दुनियाभर के कई देशों में हिजाब और बुर्के को लेकर बहस छिड़ी रहती है।

कानून पारित होने से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। सोवियत संघ से अलग हुआताजिकिस्तान एक मुस्लिम बहुल देश है। इस देश की सीमा तालिबान शासित अफगानिस्तान से भी मिलती है। इन देशों के पड़ोसी होने के कारण, आशंका ये भी बनी हुई है कि कानून लागू होने के बाद विवाद बढ़ सकता है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि अफगानिस्तान में बुर्का पहनना अनिवार्य है। ताजिकिस्तान की संसद ने 19 जून को ये विधेयक पारित किया था। इसमें ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा के दौरान बच्चों को विदेशी पहनावे पर रोक लगाने का प्रावधान है। दोनों ही सदनों से इस विधेयक को पारित कर दिया गया है। विधेयक में विदेशी परिधानों को पहनने पर रोक लगाने की सिफारिश कर दी थी।

विधेयक पर चर्चा के दौरान ताजिकिस्तान संसद ने कहा कि बुर्का जो महिलाओं के चेहरे को ढकता है वो ताजिक परंपरा और संस्कृति का हिस्सा नहीं है। इसी कारण ऐसे विदेश पहनावे को उनके देश में प्रतिबंध किया जाता है। राष्ट्रपति रुस्तम इमोमाली की अध्यक्षता में संसद के 18वें सत्र में कानून में ये बदलाव किया गया है।

नियम का पालन न करने पर जुर्माना
नए नियमों का पालन न करने पर लोगों पर भारी जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया है। इस विधेयक के मुताबिक व्यक्तियों पर 7,920 (61,623 भारतीय रुपये) सोमोनी तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, कंपनियों पर 39,500 सोमोनी तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। धार्मिक नेताओं ने हालांकि, इससे भी ज्यादा जुर्माना लगाने की बात कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News