पाक रक्षा मंत्री का सनसनीखेज कबूलनामाः Yes..असीम मुनीर सरकार के असली बॉस, इंटरव्यू में उगले चौंकाने वाले सच
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 06:25 PM (IST)
International Desk: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में ऐसा बयान दिया है जिसने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। फ्रांस के चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने सेना की भूमिका, भारत के साथ तनाव और अफगानिस्तान पर गंभीर आरोपों को लेकर खुलकर बात की। इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने माना कि पाकिस्तान का इतिहास रहा है जहां सेना ने सत्ता पर प्रभाव डाला है। जब उनसे पूछा गया कि क्या आर्मी चीफ Asim Munir असली ताकत हैं, तो उन्होंने कहा, “Yes...बहुत से लोग ऐसा कहते हैं, मैं आपसे सहमत हूं, लेकिन यह एक अरेंजमेंट है।” हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि “असीम मुनीर मेरे बॉस नहीं हैं।”
आसिफ ने पाकिस्तान की मौजूदा व्यवस्था को “हाइब्रिड गवर्नमेंट” बताया और कहा कि भारत और अफगानिस्तान से खतरे तथा आर्थिक बदहाली के कारण सेना सरकार की मदद कर रही है।रक्षा मंत्री ने दावा किया कि हालिया चार दिवसीय संघर्ष में भारत को “भारी नुकसान” हुआ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी छवि प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अब “प्रॉक्सी वॉर” में शामिल है और दिल्ली व काबुल मिलकर काम कर रहे हैं।
अफगानिस्तान को लेकर उन्होंने कहा कि वहां आतंकवादी संगठनों को पनाह दी जा रही है। यदि यह जारी रहा तो पाकिस्तान “कार्रवाई” कर सकता है। गाजा में शांति सेना भेजने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट देखने के बाद निर्णय लिया जा सकता है। इजरायल के साथ संबंधों पर उन्होंने टू-नेशन थ्योरी का हवाला देते हुए भविष्य में संभावनाओं से इनकार नहीं किया।इस इंटरव्यू के बाद पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर ख्वाजा आसिफ की तीखी आलोचना हो रही है और उनके बयान को “कबूलनामा” बताया जा रहा है।
