हैरी पॉटर की दीवानी वृद्धा का हुआ अनोखे ढंग से अंतिम संस्कार (Photos Viral)

punjabkesari.in Thursday, Oct 04, 2018 - 04:06 PM (IST)

न्यूयार्कः हैरी पॉटर सीरिज फिल्मों की दीवानी एक वृद्धा का इच्छा अनुसार एेसे अनोखे तरीके से अंतिम ससंकार किया गया कि  लोग हैरान रह गए । 78 वर्षीय वेरोनिका को कैंसर हुआ तो उसने अपने परिवार के सामने एक आखिरी इच्छा रखी। उन्होंने कहा कि जब मेरा अंतिम संस्कार (फ्यूनरल) होगा तो सभी लोग हैरी पॉटर सीरीज के किरदारों जैसे बन कर आएं। मेरा ताबूत भी ऐसा ही दिखे मानो होग्वर्ट्स से आया हो। इस अनोखे (फ्यूनरल) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 
PunjabKesari
परिवार ने खूब समझाया पर वेरोनिका नहीं मानीं। लोगों ने कहा, समाज क्या कहेगा पर वेरोनिका अपनी शर्त पर कायम रही। यह शर्त रखने के कुछ दिन बाद ही 17 सितंबर को वेरोनिका की मौत हो गई। परिवार ने उनकी शर्त को सभी सदस्यों और दोस्तों को बताई और उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करने का अनुरोध किया। उनके अंतिम संस्कार का दिन एक अक्तूबर हैरी पॉटर फिल्म के सेट जैसा लग रहा था।

PunjabKesari

फ्यूनरल वाले दिन सभी वेरोनिका के कोवेन्ट्री एवेन्यू स्थित घर में पहुंचने लगते हैं। कोई हैरी पॉटर बनकर आता है, तो कोई प्रोफेसर डंबलडोर, कोई मैकगोनागल तो कोई फेसर स्पंबआउट, पूरा घर होग्वर्ट्स के किरदारों जैसी वेशभूषा पहने लोगों से भर गया। 
PunjabKesari
परिवार के सदस्यों ने ग्रिफिंडर हाउस के रंग वाले कपड़े पहने थे। वेरोनिका के ताबूत में भी हैरी पॉटर के किरदारों की तस्वीरें लगाई गई थीं। पूरा घर हैरी पॉटर मूवी के सेट सा सजाया गया था। वेरोनिका कई बार हैरी पॉटर बुक के राइटर जेके रोउलिंग से मुलाकात कर चुकी थी। वह इस किताब को कई बार पढ़ चुकी थी।
PunjabKesari
वह इस बुक और इस सीरीज फिल्मों की जबरदस्त फैन थी। बीमारी की हालत में वेरोनिका ने एक गधे को देखने की इच्छा की। परिवार ने गधे को हैरी पॉटर के कपड़े पहनाए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News