हक्कानी नेटवर्क को पाकिस्तान में मिल रहा है अहम समर्थन: नाटो कमांडर

punjabkesari.in Thursday, Mar 08, 2018 - 10:04 PM (IST)

वाशिंगटन: नाटो के एक शीर्ष कमांडर ने कहा है कि हक्कानी नेटवर्क को अब भी पाकिस्तान के अंदर अहम समर्थन मिल रहा है जिसकी वजह से वह सीमा पार अफगानिस्तान में अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। 

नाटो सैन्य समिति के अध्यक्ष जनरल पेट्र पावेल ने बुधवार डिफेंस राइटर्स ग्रुप से कहा,‘‘ हमें अब भी नजर आता है कि( पाकिस्तान में) हक्कानी के पक्ष में अहम समर्थन है या कम से कम उसके लिए सुरक्षित पनाहगाह है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले दो- तीन महीनों में अफगानिस्तान में कई बड़े हमले हक्कानी नेटवर्क ने किए हैं। जनरल पावेल जून, 2015 से नाटो सैन्य समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में अफगान शांति प्रक्रिया में निभाने के लिए पाकिस्तान के पास अहम भूमिका है।            


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News