चीन में  4.85 करोड़ कोविड एप यूजर्स का डाटा चोरी, हैकर बोला- इस कीमत पर खरीद लो

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 03:51 PM (IST)

बीजिंग: चीन के शंघाई शहर  में में एक हैकर ने कोविड एप के 4.85 करोड़ यूजर्स का डाटा चुरा लिया है। इस ऐप को कोविड रोकथाम के लिए सरकार ने लांच किया था, जिसमें 48.5 मिलियन (4.85 करोड़) उपयोगकर्ताओं का व्यक्तिगत डाटा है। अब इस डाटा का बड़े स्तर पर लीक होने का खतरा बढ़ गया है, इसी के साथ यह महीने भर में चीनी डेटा लीक का दूसरा मामला है।

 

'XJP' नाम वाले हैकर ने बुधवार को हैकर फोरम 'ब्रीच फोरम' पर 4,000 डालर (3,18,805 रुपए) में डेटा बेचने का आफर पोस्ट किया। हैकर ने फोन नंबर, नाम और चीनी पहचान संख्या और 47 लोगों के स्वास्थ्य कोड सहित डेटा का एक नमूना भी प्रदान किया। समाचार एजेंसी रायटर्स द्वारा जांच में 47 में से ग्यारह ने पुष्टि की कि उनके नाम नमूने में बताए गए थे। हालांकि दो ने कहा कि उनकी पहचान संख्या गलत थी।यह ऐप सभी निवासियों और यात्रियों को उपयोग के लिए अनिवार्य किया गया था।

 

एप लोगों को लाल, पीले या हरे रंग की रेटिंग देने के लिए यात्रा डेटा एकत्र करता है जो वायरस होने की संभावना को दर्शाता है।चीन में लोगों को सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश करने के लिए इस ऐप के कोड दिखाना होता है। इस ऐप के डेटा को शहर की सरकार द्वारा प्रबंधित किया जाता है। एक्सजेपी ने पोस्ट में कहा कि इस डीबी (डेटाबेस) में वे सभी लोग शामिल हैं जो सुइशेंमा के अपनाए जाने के बाद से शंघाई में रहते हैं। शंघाई के स्वास्थ्य कोड प्रणाली का चीनी नाम Suishenma  है, जिसे कोरोना के दौरान 25 मिलियन लोगों के शहर के लिए 2020 में स्थापित किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News