जमैका पब में गोलीबारी, 3 की मौत

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2016 - 12:03 PM (IST)

किंग्स्टन:जमैका के एक पब में एक बंदूकधारी ने 4 लोगों पर गोली चला दी जिसमें से 3 की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि दक्षिण पूर्वी जमैका के सेंट कथरीन पेरिश में शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में 2 पुरूषों और एक महिला की जान चली गई।

जख्मी हुआ एक अन्य पुरूष अस्पताल में है और उसकी हालात गंभीर लेकिन स्थिर है।मृतकों और घायल व्यक्ति की पहचान और उम्र उजागर नहीं की गई है।अधिकारियों ने वारदात का मकसद भी नहीं बताया है।इसकी जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News