फ्रांस में 72 घंटे में चर्च पर दूसरा हमला, बंदूकधारी ने पादरी को मारी गोली

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2020 - 10:11 AM (IST)

पेरिसः फ्रांस के लियोन शहर में शनिवार को शॉटगन  लैस एक बंदूकधारी ने ऑर्थोडॉक्स पादरी को गोली मार दी। गोलीबारी करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  स्थानीय मीडिया के मुताबिक संदिग्ध हमलावर को लियोन के तीसरे जिले से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले फ्रांस के लियोन शहर में एक हमलावर ने ग्रीक चर्च के ऑर्थोडॉक्स पादरी पर गोलियां चलाईं और वहां से फरार हो गया। पादरी की हालत इस समय गंभीर बनी हुई है। चर्च पर पिछले 72 घंटे में हमले की यह दूसरी वारदात  है।

PunjabKesari

हमलावर के पास शिकार में उपयोग होने वाली एक राइफल थी। लियोन के मेयर ग्रेगोरी डुसेट ने पत्रकारों से कहा कि हमले के उद्देश्य का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने इसे आतंकवादी हमला मानने की आशंका से इंकार भी नहीं किया है। लियोन पुलिस ने हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का मानना है कि हमलावर का पादरी से व्यक्तिगत झगड़ा भी हो सकता है। इस घटना से पहले अभी हाल ही में फ्रांस के दक्षिणी शहर नीस के एक चर्च में चाकू हमले में तीन लोगों की मौत हुई थी। पादरी की पहचान निकोलस काकावेलायकीस के रूप में हुई है।

PunjabKesari

वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उनको पेट में दो गोलियां लगी हैं और जानलेवा चोटें आई हैं।  फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने ट्वीट किया कि दक्षिण-पूर्वी शहर लियोन में यह घटना हुई है। सुरक्षा और आपातकालीन कर्मी घटनास्थल पर हैं। मंत्रालय ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से घटना वाजी जगह से दूर रहने की अपील की गई है। आंतरिक मंत्रालय ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि हमला आतंकवाद से संबंधित है या किसी आपसी रंजिश में अंजाम दिया गया है।

 PunjabKesari
बता दें कि तीन दिन पहले ही गुरुवार की सुबह 21 साल के ट्यूनिशयाई मूल के आतंकी ने नीस के चर्च पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ में हमलावर को गोली मार दी थी। नीस के मेयर ने बताया कि जब हमलावर को गोली लगने के बाद प्राथमिक उपचार दिया जा रहा था तब उसने अल्लाहू अकबर चिल्लाया था।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News