फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से 1000 से ज्यादा अतिरिक्त मौतें; हेल्थ एजेंसी का अलर्ट जारी, लोगों में AC खरीदने के लिए मारा-मारी (Video)
punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 03:01 PM (IST)
International Desk: यूरोप इस समय भीषण हीटवेव की चपेट में है और फ्रांस सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल है। फ्रांस की सरकारी स्वास्थ्य एजेंसी Public Health France ने रविवार को बताया कि 24 जून के बाद से देश में सामान्य अवधि की तुलना में 1,000 से अधिक अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार मरने वालों में करीब 85% लोग 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के थे। सबसे अधिक अतिरिक्त मौतें घरों में दर्ज की गईं। Paris और उसके आसपास के क्षेत्रों पर गर्मी का सबसे ज्यादा असर पड़ा। जानलेवा हीटवेव के बीच एयर कंडीशनर को लेकर फ्रांस में खरीदारों के बीच झड़पों के वीडियो सामने आए हैं।भीषण गर्मी से बचने के लिए बेताब खरीदार एयर कंडीशनर और पंखे खरीदने के लिए फ्रांस के एक स्टोर पर टूट पड़े, और आखिरी बचे कूलिंग यूनिट्स के लिए धक्का-मुक्की और हाथापाई करने लगे।
AC Mayhem in France. 🥵 pic.twitter.com/akaDjefzSP
— Hoodlum 🇺🇸 (@NotHoodlum) June 27, 2026
द सन के अनुसार, इस सप्ताह चैम्ब्रे-लेस-टूर्स के एक स्टोर में अफरा-तफरी का माहौल छा गया, जहां दर्जनों लोग सुरक्षा शटर खुलते ही अंदर घुसने से पहले बाहर इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में खरीदार भीड़ में धक्का-मुक्की करते और एक-दूसरे पर चढ़कर अलमारियों से पोर्टेबल एयर कंडीशनर और पंखे छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि ये प्रारंभिक आंकड़े हैं और अंतिम जांच के बाद मौतों की संख्या और बढ़ सकती है। फ्रांस के कई इलाकों में तापमान 40°C से अधिक दर्ज किया गया। बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की स्थिति गंभीर हुई, और गर्मी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मौतों में वृद्धि दर्ज की गई। कुछ लोगों की मौत डूबने की घटनाओं से भी जुड़ी बताई गई है, क्योंकि लोग गर्मी से राहत पाने के लिए जलाशयों की ओर जा रहे थे।
Europe is sweltering through another brutal heatwave this week, with France hitting 43.8°C and the UK shattering June temperature records.
— The Sacred Scroll (@SacredScroll) June 26, 2026
But there's a specific reason these temperatures hit Europe so hard: the entire continent's infrastructure was built for a climate that… pic.twitter.com/dph5vcE69b
फ्रांस के अलावा Germany, स्पेन, इटली और अन्य यूरोपीय देशों में भी रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। जर्मनी में शुक्रवार को तापमान 41.3°C तक पहुंच गया, जो देश के अब तक के सबसे अधिक दर्ज तापमानों में से एक है। भीषण गर्मी और आपातकालीन सेवाओं पर बढ़ते दबाव को देखते हुए पेरिस प्राइड मार्च (LGBTQ+) को भी स्थगित कर दिया गया। पुलिस ने आयोजकों से कार्यक्रम टालने का अनुरोध किया था ताकि स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद रविवार को फ्रांस के कुछ हिस्सों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गर्मी का असर पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।
