अब ब्रिटेन में आने वाली बड़ी मुसीबतः सरकार की चेतावनी जारी, राशन-पानी जमा कर लो वर्ना...
punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 11:28 AM (IST)
London: यूरोप में खराब मौसम के बीच ब्रिटेन पर दो दिन में दूसरे शक्तिशाली तूफान का खतरा मंडरा रहा है। अब तूफान बोएलो के मद्देनजर ब्रिटेन के मौसम विभाग ने कई इलाकों में गंभीर चेतावनी जारी की है।ब्रिटेन के कई हिस्से शनिवार को लगातार दूसरे शक्तिशाली तूफान का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार, 23 अक्टूबर को तूफान ऑस्टेन ने पश्चिमी यूरोप में भारी तबाही मचाई थी। अटलांटिक महासागर से उठे इस तूफान के दौरान हवाओं की रफ्तार 179 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे फ्रांस में करीब 3 लाख घरों की बिजली गुल हो गई। ब्रिटेन में भी हजारों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
The UK is urging households to prepare for three days of disruption under its new “Be Ready” campaign PM Andy Burnham, risks from storms, flooding power outages and cyber incidents Guidance includes bottled water, non-perishable food, medication, torches, power banks and radios https://t.co/ELff7UPSul
— SG News (@SGNews123) October 23, 2026
उड़ानें प्रभावित हुईं, रेल सेवाएं रोकीं
तूफान ऑस्टेन के कारण उड़ानें प्रभावित हुईं, रेल सेवाएं रोकनी पड़ीं और समुद्र तटों पर तेज बारिश के साथ ऊंची लहरों ने दस्तक दी। अब मौसम विभाग ने तूफान बोएलो के चलते उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और उत्तरी इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में खराब मौसम की आशंका जताई है। ब्रिटिश मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पश्चिमी हिस्सों से भारी बारिश आगे बढ़ सकती है। इसके साथ ही हवाओं की रफ्तार तेज होने और खुले इलाकों में 128 किलोमीटर प्रति घंटे तक के झोंके चलने का अनुमान है। स्कॉटलैंड के बड़े हिस्से के अलावा उत्तरी आयरलैंड और इंग्लैंड के सुदूर उत्तरी इलाकों में एम्बर मौसम चेतावनी जारी की गई है। यह चेतावनी तेज हवाओं और खराब मौसम से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए दी गई है।
🇬🇧Defence Sec Wes Streeting: “We want to get the country ready.” The UK government launched a "Be Ready" campaign, urging citizens to download a checklist and stockpile survival supplies for cyber attacks and extreme weather Confronted over fears the move will trigger mass panic buying, Streeting pointed to rising floods, wildfires, and critical IT security flaws like the recent PHP coding vulnerability. National defence has collapsed into your kitchen cupboard… Writer: Bri https://t.co/XPMfeZtYhX
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) October 23, 2026
दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में 16 हजार से ज्यादा घर प्रभावित
तूफान ऑस्टेन ने दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में भी तेज और नुकसान पहुंचाने वाली हवाओं के साथ दस्तक दी। कॉर्नवाल, डेवोन और आइल्स ऑफ स्किली में सबसे गंभीर परिस्थितियां देखने को मिलीं। नेशनल ग्रिड के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में 16 हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इनमें 6 हजार से ज्यादा ऐसे उपभोक्ता थे, जो प्राथमिकता वाली सहायता सेवाओं के लिए पंजीकृत हैं। बिजली कटौती के दौरान इन लोगों को अतिरिक्त सहायता की जरूरत पड़ सकती है।
सरकार ने शुरू किया 'बी रेडी' अभियान
लगातार खराब मौसम और अन्य आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी के तहत ब्रिटेन सरकार ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को अपने नए ‘बी रेडी’ अभियान के अंतर्गत लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। यह तूफान ऑस्टेन के पश्चिमी यूरोप में कहर बरपाने से एक दिन पहले की बात है। इस अभियान के तहत लोगों को कम से कम तीन दिन तक काम आने वाली आवश्यक वस्तुएं घर में रखने की सलाह दी गई है। सरकार का कहना है कि गंभीर मौसम, साइबर हमलों और दूसरी आपात स्थितियों के दौरान पहले उन लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। इसके लिए आम लोगों को अपनी शुरुआती जरूरतें स्वयं पूरी करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
आपात स्थिति के लिए सलाह
सरकार की ओर से जारी दो पन्नों के दिशा-निर्देशों में तीन दिन के लिए पर्याप्त बोतलबंद पानी और लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाला खाद्य पदार्थ रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा लोगों को टॉर्च, अतिरिक्त बैटरियां, हाथ से चलने वाला एफएम रेडियो, प्राथमिक उपचार किट और पासपोर्ट की एक प्रति सुरक्षित रखने को कहा गया है।सरकार की इस पहल का उद्देश्य आपात स्थिति में लोगों को शुरुआती जरूरतें पूरी करने में सक्षम बनाना है, ताकि बचाव और राहत सेवाएं सबसे अधिक प्रभावित तथा जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंच सकें।
