कोराना वायरसः फ्रांस ने जला दिए 160 करोड़ फेस मास्क !

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 06:25 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः यूरोपीय देश फ्रांस से कोरोना वायरस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।एक रिपोर्ट के मुताबिक महामारी के बीच फ्रांस 160 करोड़ फेस मास्क जला दिए गएए । तब बताया गया था कि मास्क की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही बताया जा रहा है कि फ्रांस में कोरोना वायरस संक्रमण से करीब 35 डॉक्टरों की जान गई है। एक तरफ देश में पीपीई किट की कमी और दूसरी तरफ फ्रांस द्वारा 160 करोड़ मास्क जला दिए जाने की खबर हैरान करने वाली है।

 

दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित सैकड़ों डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जान गंवाई हैं। इन्होंने लगातार पीपीई किट की कमी की बात कही थी। एक समय फ्रांस के पास सर्जिकल मास्क का बड़ा भंडार था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस को इस बारे में जानकारी मिली कि इस बीमारी से ज्यादा खतरा नहीं है तो उसने करोड़ों मास्क जला दिए। जब फ्रांस में कोरोना वायरस की महामारी फैली तो पता चला कि उसके पास सिर्फ 117 मिलियन यानी 11.7 करोड़ मास्क बचे रह गए हैं।

 

बता दें कि फ्रांस में कोरोना वायरस से 52 औऱ मौतें होने के साथ ही यहां इससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 28714 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनसार यहां अब तक 101390 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं जिसमें से 17904 लोगों की हालत गंभीर है। 67803 मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है जबकि अब तक 28714 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है। अन्य 14695 मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है जिसमें से 255 मरीज पिछले 24 घंटों में भर्ती हुए हैं। इस दौरान 29 लोगों की हालत गंभीर है औऱ अब तक आईसीयू में कुल 1361 मरीज भर्ती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News