फोर्ब्स की 100 ताकतवर महिलाओं में चार भारतीय

punjabkesari.in Thursday, Dec 06, 2018 - 10:45 PM (IST)

न्यूयार्क: भारत की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज रोशनी नाडर मल्होत्रा, जैवप्रौद्योगिकी क्षेत्र की किरण मजूमदार शॉ, मीडिया क्षेत्र की शोभना भरतिया और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में शामिल हैं। फोर्ब्स  पत्रिका की इस सूची में जर्मनी की चांसलर ऐंजेला मर्केल का नाम सबसे ऊपर है। चार बार चांसलर रह चुकी, 64 वर्षीय मर्केल ने 2018 की सूची में भी 100 ताकतवर महिलाओं की सूची में शीर्ष स्थान को बरकरार रखा है। यह लगातार आठवां साल है जब जर्मनी की चांसलर शीर्ष पर हैं। 

PunjabKesariफोर्ब्स  की 15 साल से प्रकाशित की जा रही इस सालाना सूची में मर्केल अब तक 13 बार शीर्ष पर रही हैं। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे को सूची में दूसरा स्थान मिला है। यह लगातार दूसरा साल है जब 62 साल की मे ने सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड रही हैं। उसके बाद क्रमश: जनरल मोटर्स की सीईओ मैरी बारा (चौथे) तथा फिडेलिटी इनवेस्टमेंट्स की सीईओ एबीगेल जॉनसन (पांचवें) का स्थान है।

PunjabKesariएचसीएल टेक्नोलाजीज की सीईओ तथा निदेशक मंडल की उपाध्यक्ष रोशनी नाडर सूची में 51वें पायदान पर है। 37 साल की मल्होत्रा 8.1 अरब डालर की कंपनी के सभी रणनीतिक फैसलो के लिए जवाबदेह हैं। उनकी कंपनी प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य तथा इन्फोसिस्टम क्षेत्र से जुड़ी है। बायोकॉन की संस्थापक और अध्यक्ष मजूमदार शॉ सूची में 60वें स्थान पर है। भारत की धनाढ़्य महिलाओं में से एक 65 वर्षीय शॉ ने देश की सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी की स्थापना 1978 में की थी।

PunjabKesariएचटी मीडिया की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक, 61 वर्ष की भरतिया सूची में 88वें स्थान पर हैं। भरतिया ने वर्ष 20136 में साप्ताहिक वाणिज्य पत्र मिंट एशिया सिंगापुर में पेश किया। बाद में उन्होंने सोशल और डिजिटल मीडिया इकाई वेबट््यूड खरीदी। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सूची में 94वें स्थान पर हैं। उन्होंने अमरीकी गायक और अभिनेता निक जोन्स से इस सप्ताह शादी की। फोब्र्स के अनुसार 36 साल की पिं्रयका चोपड़ा निश्चित तौर पर सफल बालीवुड अभिनेत्री हैं जिन्होंने हालीवुड में भी सफलता प्राप्त की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News