फिलीस्तीन इस्लामिक जिहाद के पूर्व प्रमुख की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2020 - 09:24 AM (IST)

गाजा सिटीः फिलस्तीन इस्लामिक जिहाद अभियान के पूर्व प्रमुख की लंबी बीमारी के बाद 62 साल की उम्र में शनिवार रात मौत हो गई। समूह ने बताया कि रमजान सालेह ह्रदय की सर्जरी के बाद से बीते तीन साल से कोमा में था।

 

माना जा रहा है कि अंतिम समय में वह लेबनान में था। सालेह ईरान समर्थित समूह के बीस साल से भी ज्यादा समय तक प्रमुख रहा। 2018 में समूह ने साहेल के उप प्रमुख जियाद अल नखालाह को नया नेता चुन लिया था।

 

इस समूह ने इजराइल के साथ भीषण लड़ाइयां लड़ी हैं। कई आत्मघाती हमलों, गोलीबारी तथा रॉकेट हमलों में भी समूह का हाथ रहा है जिनमें बड़ी संख्या में इजराइल के लोगों की मौत हुई है। सालेह अमेरिका के ‘सर्वाधिक वांछित’ संदिग्ध आतंकवादियों की सूची में था। उसकी सूचना देने पर 50 लाख डॉलर का इनाम था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News