नेपाल में बाढ़ का कहर, बच्चा दफनाने के लिए नहीं मिली जमीन

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 03:55 PM (IST)

काठमांडूः नेपाल में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ का कहर जारी है। भीषण बाढ़ से यहां रविवार को 19 छात्रों की मौत हो गई । इस तरह नेपाल में मृतकों का आंकड़ा 300 पार कर गया है।

PunjabKesari

नेपाल में बाढ़ के हालात किस कदर खराब हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में कोशी रिवर के पास स्थित गांव में एक परिवार को अपने बच्चे को दफनाने के लिए जगह नहीं मिली तो उसे  नदी में बहा दिया गया।  
PunjabKesari
बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 500 सकूली इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।  बाढ़ के चलते अधिकतर लोग स्कूलों में शरण लिए हुए हैं, जहां इनके लिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

PunjabKesari

 उत्तर भारत, दक्षिणी नेपाल और उत्तरी बांग्लादेश के इलाके में लाखों लोग हाल के सालों में आई सबसे भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक हजार से भी अधिक लोगों की जान बाढ़ की आपदा के कारण चली गई है।

PunjabKesari

 संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने कहा है कि भारत, बंगलादेश और नेपाल में लगभग एक करोड़ 60 लाख बच्चों को वहां आई ‘‘विनाशकारी’’ बाढ़ के कारण जीवन-रक्षक मदद की तत्काल जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News