उड़ान दौरान बोइंग 777 विमान में टूट गए टॉयलेट ! बीच रास्ते से लौटी फ्लाइट, 300 यात्री थे सवार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 19, 2023 - 02:53 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः इन दिनों विमानों में उडानों दौरान कई हैरानी व खेदजनक किस्से सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में ऑस्ट्रियन एयरलाइंस के एक विमान को अजीब घटना कारण सोमवार को वियना से न्यूयॉर्क की उड़ान के बीच दो घंटे बाद ही लौटना पड़ा।

 

दरअसल,  बोइंग 777 उड़ान के दौरान व‍िमान के आठ में से पांच टॉयलेट टूट गए ।   बोइंग 777 उड़ान में करीब 300 लोग सवार थे, जो आठ घंटे तक चलने वाली थी। एयरलाइन की एक प्रवक्ता ने मंगलवार को एएफपी को बताया कि तकनीकी समस्या के कारण शौचालयों को ठीक से फ्लश नहीं किया जा सका, जिसके बाद क्रू मेंबर्स ने वापस लौटने का फैसला किया।
 
उन्‍होंने कहा क‍ि उनकी जानकारी में ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की उड़ान में ऐसी समस्या पहले नहीं आई थी। प्रवक्ता ने कहा कि विमान को पहले ही ठीक कर लिया गया है और सेवा में वापस आ गया है। प्रभावित यात्रियों को अन्य उड़ानों पर फिर से बुक किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News