इंडोनेशिया में बाढ़ से 16 लोगों की मौत, 23 अन्य लापता

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 03:36 PM (IST)

जकार्ता: इंडोनेशिया के दक्षिणी सुलावेसी प्रांत में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की जान चली गई और अन्य 23 लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाटी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय तलाश एवं बचाव एजेंसी से मिली ताजा जानकारी के अनुसार 16 लोग मारे गए हैं और हम 23 लोगों की अब भी तलाश कर रहे हैं।'' उत्तर लुवु जिले की अधिकारी इंदह पुतरी इन्द्राणी ने कहा कि मूसलाधार बारिश से तीन नदियों में उफान के कारण सोमवार शाम से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

 

उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी के साथ मिट्टी और बाकी चीजें सड़कों पर फैल गईं तथा हजारों घरों मेंघुसगई। बाढ़ के कारण उत्तरी लुवु जिले के छह उपजिलों में रहने वाले 4000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जाटी ने कहा, ‘‘ प्रांतीय सड़क मिट्टी से भरी है और इससे मुख्य कमान पोस्ट तथा प्रभावित इलाकों में पहुंचने का रास्ता बाधित हो गया है।'' इंडोनेशिया में अक्सर भारी बारिश से भूस्खलन होते हैं। यहां लाखों लोग पहाड़ी इलाकों और डूब क्षेत्र के पास रहते हैं।  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News