इटली में बाढ़ और तूफान से 5 लोगों की मौत (pics)

punjabkesari.in Wednesday, Oct 31, 2018 - 12:24 PM (IST)

रोमः इटली में भारी बाढ़ और तूफान की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई है।  जानकारी के अनुसार इटली के वेनिस शहर में ऐतिहासिक स्‍तर की बाढ़ आई है। ऐसे में पर्यटकों को पानी में डूबे ऐतिहासिक सेंट मार्क स्क्वायर को  छोड़ने के अलावा एेसी जगहों पर जाने से रोक दिया गया है, जहां दोपहर तक पांच फुट से ज्‍यादा पानी भरा है। वेनिस में ऐसी रिकॉर्ड बारिश पांचवीं बार हुई है।
PunjabKesari
वेनेटो के क्षेत्रीय गवर्नर लुका जिया का कहना है कि इस सप्ताह आई बाढ़ 1966 के स्तर तक पहुंच सकती है जिसने वेनिस को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। बाढ़ ने फ्लोरेंस के ऐतिहासिक केंद्र को तबाह कर दिया था। उन्‍होंने कहा कि वेनिस में खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण रेड अलॉर्म जारी कर दिया है।  तेज हवाओं के कारण पेड़ों के गिरने से नेपल्स, लाजीओ और लिगुरिया में चार यात्रियों के मारे जाने की घटना सामने आई है।

PunjabKesariपुनर्जागरण शहर के रूप में मशहूर वेनिस में आमतौर पर मुख्य कॉरिडोर पर सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए नीचे चौक पर रखे लकड़ी के ऊंचे प्लेटफार्मों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।  शहर में अस्‍पताल और स्‍कूल बंद हैं। लोगों को सलाह दी गई थी कि वे अपने घर न छोड़ें।  कुछ पर्यटकों ने पानी के जरिए घूमने का विकल्प चुना है।
PunjabKesari
अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि शहर का 70 प्रतिशत हिस्‍सा बाढ़ के बढ़ते पानी की जद में आ गया है। आंतरिक मंत्री ने देश के आधे हिस्‍से में आए तूफान और बाढ़ ग्रस्‍त भाग के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि दूसरे दिन स्‍कूल और कार्यालयों को बंद रखें। शहर में आई बाढ़ के बाद मैराथन धावकों को वेनिस में टखने तक गहरे पानी से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News