पराग्वे में रचा जाएगा इतिहास, पहली बार एक महिला बनेगी राष्ट्रपति

punjabkesari.in Tuesday, May 29, 2018 - 10:33 AM (IST)

असुन्सियनः पराग्वे के इतिहास में पहली बार एक महिला राष्ट्रपति बनेगी, भले ही अस्थायी तौर पर। ऐसा निवर्तमान नेता   होरासियो कार्टस के निर्धारित समय से पहले इस्तीफा देने के कारण हो रहा है।

कार्टर के इस्तीफे के बाद उप राष्ट्रपति एलिसिया पुचेता (68) उनका बचा शेष कार्यकाल पूरा करेंगी। इसके बाद 22 अप्रैल को हुो चुनाव में निर्वाचित मारियो अब्दो बेनिटेज 15 अगस्त को पांच साल के लिए इस देश के राष्ट्रपति बनेंगे। संसद ने कार्टर के इस्तीफे और एलिसिया पुचेता के कल अंतरिम राष्ट्रपति बनने की पुष्टि है।
PunjabKesari
गर्भपात को वैध बनाने का विरोध करने वाली एलिसिया दक्षिणपंथी कोलोराडो पार्टी से ताल्लुक रखती हैं जो दशकों से असुन्सियन में सत्तारूढ़ है।  पराग्वे में 45 में से केवल आठ महिला सीनेटर हैं और निचले सदन में 80 सदस्यों में से केवल 11 महिलाए हैं।  
     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News