ब्रिटेन में सड़क पर जश्न मना रहे लोगों पर गोलीबारी, 10 जख्मी

Sunday, Aug 12, 2018 - 09:37 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन में मैनेचस्टर शहर के मॉस साइड इलाके में सड़क पर जश्न मना रहे लोगों पर रविवार को गोलीबारी कर दी गई जिसमें दो बच्चों समेत 10 लोग जख्मी हो गए। आज तड़के क्लेयरमोंट रोड पर सशस्त्र पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस ने कहा कि नौ घायलों के पेलेट लगने जैसे चोट के निशान हैं जो गंभीर नहीं लगते। 10वें व्यक्ति की हालत गंभीर है। उसका पैर जख्मी हुआ है। शहर के एलेक्जेंड्रा पार्क में इस सप्ताहांत के कैरीबियन कार्निवल के पहले दिन के बाद पार्टी के दौरान गोलीबारी की घटना हुई। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के मुख्य अधीक्षक वसीम चौधरी ने बताया कि गोलीबारी ‘एक धृष्टतापूर्ण करतूत है’ जिसके भयानक नतीजे हो सकते थे। 

पुलिस ने कहा कि अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की हालत स्थिर है लेकिन गंभीर बनी हुई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह भी पेलेट लगने की वजह से जख्मी हुआ है। कैरीबियन कार्निवल 1972 से हर र्गिमयों में मनाया जाता है जो हजारों लोगों को आकर्षित करता है। घटनास्थल के नजदीक रहने वाले भारतीय मूल के निक सिन्हा ने कहा कि आमतौर पर कार्निवल शांतिपूर्ण गुजरता है।      
 

Pardeep

Advertising

Related News

Modi राज जनता पर पड़ा भारी, पिछले 10 वर्षों में भारत के लोकतंत्र को हुआ बहुत नुकसान : राहुल गांधी

उत्तर कोरिया के तानाशाह की मौत पर पूरे देश को 10 दिन रोना पड़ा, लोगों के आंसू देखने को लगाए गए जासूस

युद्ध पर बहस के चंद घंटे बाद ही ट्रेन से यूक्रेन पहुंचे अमेरिका व ब्रिटेन के विदेश मंत्री (Video)

नाइजीरिया में बाढ़ से 30 लोगों की मौत, लाखों लोगों को छोड़ना पड़ा घर

भारत अंतरिक्ष में 10 गुना बढ़ा रहा अपनी ताकत, 61 देशों के साथ किए  समझौते

मैथ टीचर नाबालिग छात्र से सड़क पर खुलेआम बनाती थी यौन संबंध, स्कूल के अन्य लड़के करते थे "लुकआउट्स"

US में नया कानूनः अब सड़कों पर खेल सकेंगे बच्चे, न्यूयॉर्क में स्कूलों से लगे 71 रोड होंगे बंद

तिमोर में पोप फ्रांसिस की प्रार्थना सभा में जुटे 6 लाख लोग (Video)

इजराइल के सीरिया में ताबड़तोड़ हमले, 14 लोगों की मौत एवं 40 से अधिक घायल

सूडान में जारी गृहयुद्ध में अब तक 20 हजार लोगों की मौत