पंरपरा के नाम पर यहां काटते है महिलाओं की Fingers

punjabkesari.in Monday, May 30, 2016 - 05:35 PM (IST)

इंडोनेशियाःदुनिया में ऐसी कई जनजातियां हैं, जिनके रस्मों-रिवाजों के बारे में सुनकर हैरानी होती है।इन जनजातियों के यहां सालों से चली आ रही परंपराओं और प्रथाओं का पालन किया जाता है। ऐसी ही एक अजीबो-गरीब लेकिन दर्दनाक प्रथा का पालन इंडोनेशिया के पापुआ में रहने वाले दानी जनजाति के लोग करते हैं।  इसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो सकता है।

इस जनजाति में परिवार के मुखिया की मौत पर फैमिली के महिला सदस्यों की अंगुलियां कुल्हाड़ी से काट दी जाती है। इतना ही नहीं, इनके चेहरों पर मिट्टी और राख भी पोती जाती है। इस जनजाति के लोगों का मानना है कि परिवार की महिला सदस्यों की अंगुलियां काटने से उन्हें जो दर्द होता है । उससे मृत व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है।

अंगुलियां काटने से पहले उनको धागे से 30 मिनट बांधकर रखा जाता है। इसके बाद काटी गई अंगुलियों को सूखाकर जलाया जाता है। हालांकि, सरकार ने कुछ साल पहले इस परंपरा पर बैन लगा दिया, लेकिन फिर भी दानी जनजाति के लोग इसे निभाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News