जिसे समझ रहा था खोटा सिक्का उसने ही बना दिया करोड़पति (pics)

punjabkesari.in Saturday, Apr 28, 2018 - 05:54 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः एक शख्स के पास एक ऐसा सिक्का था जिसे वह खोटा समझता रहा लेकिन पर उसे नहीं पता था कि एक सिक्का उसकी किस्मत पलट देगा।  जी हां, रातों रात यह शख्स उसकी बदौलत करोड़पति भी बन गया।
PunjabKesari
दरअसल, अमरीका के न्यू इंग्लैंड में रहने वाले एक शख्स के पास एक दुर्लभ सोने का सिक्का था। जब विशेषज्ञों ने सिक्के की पहचान की और बताया कि यह सिक्का असली है तो उस शख्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह सिक्का 1854 में ढाले गए 5 डॉलर के सोने के सिक्कों में से ही एक था। लेकिन उसे लोग सिक्के की नकल ही बताते रहे।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार 1854 में सैन फ्रैंसिस्को मिन्ट में सोने के 268 ऐसे सिक्कों की ढलाई हुई थी। अबतक माना जा रहा था कि उन सिक्कों में से अब सिर्फ 3 ही बचे हैं। यही वजह थी कि शख्स जिस भी कॉइन डीलर के पास सिक्के को लेकर जाता था वह उसे नकली सिक्का बता देता था। लेकिन अब सिक्के की पहचान असल सिक्के के रूप में हुई है। अब वैसे सिक्कों की तादाद 4 हो गई है। मार्केट में आज इस सिक्के की कीमत करोड़ों में है।
PunjabKesari
सिक्के की पहचान करने वाली कंपनी के चेयरमैन मार्क साल्जबर्ग ने कहा, 'यह कबाड़ की बिक्री में ऑरिजिनल पिकासो को पाने की तरह है। इस तरह की खोज भी अपने आप में दुर्लभ है।सिक्का वाकयी अपनी तरह का आज के दौर का चौथा सिक्का है या नहीं विशेषज्ञ इसकी भी जांच कर रहे हैं। दरअसल अबतक ज्ञात 3 सिक्कों में से एक सिक्के की 1968 में चोरी हो गई थी। वह सिक्का अमेरिका के सबसे अमीर परिवारों में से एक डु पॉन्ट परिवार के पास था और वहां से चोरी होने के बाद उसका कभी पता ही नहीं चल पाया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News