यूरोपीय मानवाधिकार संगठन ने रूस की सदस्यता निलंबित की

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 09:48 AM (IST)

ब्रसेल्स: यूरोपीय परिषद ने यूक्रेन पर आक्रमण के कारण यूरोप के मानवाधिकार संगठन से रूस की सदस्यता निलंबित कर दी है। यूरोपीय परिषद में 47 देश शामिल हैं।

 

परिषद ने शुक्रवार को घोषणा की है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के परिणामस्वरूप रूस को ‘‘तुरंत प्रभाव'' से संगठन के मंत्रियों की समिति और संसदीय सभा से निलंबित कर दिया गया है।

 

स्ट्रासबर्ग स्थित संगठन 1949 में अस्तित्व में आया था। संगठन ने कहा कि रूस उसका सदस्य रहा है और प्रासंगिक मानवाधिकार संधियों का पालन करने के लिए बाध्य है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News