ईयू के आला अधिकारी चीन और जापान के नेताओं से मिलेंगे

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 05:54 PM (IST)

ब्रसेल्सः अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वैश्विक व्यापार युद्ध छेड़े जाने की आशंका के मद्देनजर यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी संबंधों को मजबूत करने के लिए अगले हफ्ते चीन और जापान के नेताओं से मिलेंगे।  यूरोपीय संघ परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क और आयोग के प्रमुख ज्यां क्लाउड जंकर की यात्रा के दौरान जापान के साथ मुक्त व्यापार संधि पर हस्ताक्षर भी किया जाएगा। यूरोपीय संघ ने पिछले हफ्ते यह प्रस्ताव सामने रखा था।       

यूरोपीय संघ के नेताओं की एशिया यात्रा ट्रंप के ‘ अमेरिका प्रथम ’ प्रशासन के संरक्षणवाद के आलोक में गठबंधन बनाने की कोशिश है। यूरोपीय संघ में 28 देश हैं और वहां के 50 करोड़ लोग दुनिया का सबसे बड़ा एकल बाजार है।  यूरोपीय संघ के प्रवक्ता मार्गारिटिस सिनस ने कहा कि यह ‘ ऐतिहासिक ’ जापान करार यूरोपीय संघ द्वारा किया जा रहा सबसे बड़ा करार है। इस करार से खुला व्यापार क्षेत्र बनेगा जिसमें दुनिया की जीडीपी का करीब एक तिहाई हिस्सा आता है।

सोमवार को चीन में यूरोपीय संघ की परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क और आयोग के प्रमुख ज्यां क्लाउड जंकर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति ली से भेंट करेंगे और वॉशिंगटन के प्रति अपनी साझा चिंताओं पर चर्चा करेंगे। दोनों ने ही ट्रंप के कदमों के बदले में अमेरिकी उत्पादों पर नये प्र शुल्क लगाने की हाल ही  मेंघोषणा की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News