इस देश में अभी भी चल रहा है साल 2013, दुनिया से 7 साल पीछे हैं यहां के लोग

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2020 - 05:39 PM (IST)

इंटरेशनल डेस्कः दुनिया भर में सन 2020 चल रहा है, लेकिन एक देश के लोग बाकी दुनिया से 7साल पीछे हैं। इस देश में अभी भी सन 2013 चल रहा है।  ये देश और भी कई मामलों में एकदम अलग है, जैसे यहां पर साल के 12 की बजाए 13 महीने होते हैं. जानिए, क्यों ये देश साल और वक्त के मामले में दुनिया से इतना अलग है। 

PunjabKesari

इस देश की आबादी महज 10 करोड़ के आसपास है। ख़ास बात ये है कि जहां दुनिया के तमाम देश 1 जनवरी को अपना नया साल मनाते हैं वहीं इथियोपिया के निवासी 11 सितंबर को अपना नया साल मनाते हैं। दरअसल, इथियोपिया वासियों का अपना खुद का कॉप्टिक कैलेंडर है जिसके हिसाब से वो चलते हैं। वहीं दुनिया के तमाम देश एक ही ग्रिगोरियन कैलेंडर के हिसाब से चलते हैं और उनके त्योहार भी इसी कैलेंडर के हिसाब से होते हैं।
PunjabKesari

दरअसल, इथियोपिया वासियों का अपना खुद का कॉप्टिक कैलेंडर है जिसके हिसाब से वो चलते हैं। वहीं दुनिया के तमाम देश एक ही ग्रिगोरियन कैलेंडर के हिसाब से चलते हैं और उनके त्योहार भी इसी कैलेंडर के हिसाब से होते हैं। इथियोपिया के निवासी ऐसा मानते हैं कि ईसा मसीह का जन्म 7BC में हुआ था और इसी हिसाब से यहां दिनों की गिनती शुरू हुई, जिसके बाद कॉप्टिक कैलेंडर का निर्माण किया गया। इथियोपिया में कोई भी त्यौहार उस दिन नहीं मनाया जाता है जब पूरी दुनिया उस त्योहार को मना रही होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News