दूल्हा-दुल्हन ने जेल में मनाई सुहागरात

punjabkesari.in Tuesday, Jan 30, 2018 - 05:47 PM (IST)

लंदनः कभी सुना है कि किसी  दूल्हा-दुल्हन ने अपनी सुहागरात जेल में मनाई हो। भला सोचिए अगर किसी जोड़े को शादी की पहली रात पुलिस स्टेशन में गुजारनी पड़े तो उन पर क्या बीतेगी। मगर ऐसा ही हुआ इंग्लैंड के कंब्रिया में जहां शादी रचाने के बाद दूल्हे-दुल्हन को शादी की पहली रात पुलिस स्टेशन में काटनी पड़ी वो भी अलग-अलग सेल में। 

उनका कसूर यह था कि पब में शादी रचा रहे दूल्हा-दुल्हन ने पूछताछ किए जाने से खफा होकर पुलिसकर्मी पर थूक दिया था। उन पर केस भी दर्ज हुआ और कोर्ट ने दोषी पाए जाने पर जुर्माना भी लगाया है।
 नेल जॉन ड्रेपर (44) और 3 केरा एंड्रिया ड्रेपर (39) की पिछले 22 दिसंबर को शादी  थी। यह शादी एक पब में हो रही थी। आरोप है कि दूल्हा-दुल्हन नशे में झूम रहे थे। इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने शादी में नशे में आकर दूल्हा-दुल्हन के हंगामा करने की सूचना पुलिस को दी।

 जब पुलिस वाले पहुंचे और उन्होंने दूल्हा-दुल्हन से पूछताछ करनी शुरू कर दी।   शादी में पुलिसवालों ने रंग में भंग डाला तो दूल्हा-दुल्हन आक्रोशित हो उठे और उन्होंने पुलिसवालों को पिग कहते हुए थूक दिया। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन पुलिसवालों पर चिल्लाते रहे। इस माममले की कंब्रिया मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई हुई। पुलिस ने चार्जशीट पेश की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News